होली के प्राकृतिक रंग घर पर कैसे बनायें । How to Make Holi Colours at Home in Hindi
होली हिन्दुओं का एक बहुत ही बड़ा फेस्टिवल है जहां रंगो का उपयोग करते हुए इस त्यौहार को मनाया जाता है। यदि रंगो का त्यौहार है तो स्वाभाविक है आपको रंग बाजार से जाकर ही लाने पड़ेंगे, लेकिन क्या आप जानते है कि बाजारों से जो रंग आप लाये है वह सुरक्षित है उनसे आपकी त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा, तो आपका जवाब होगा कि नहीं जानते है। आपको बता दें कि बाजारों में मिलने वाले ज्यादातर रंग कैमिकल्स का उपयोग करते हुए बनाये जाते हैं जिनका उपयोग करके हमारे बच्चों और महिलाओं की स्किन रूखी एवं उसमें दाने भी पड़ जाते हैं। तो बाजारों में मिलने वाले रंगो से थोड़ा दूरी बनाकर रखें तो आपकी सेहत के लिए ज्यादा अच्छा होगा।
इसे भी पढ़ें- Holi 2022 Date: 2022 में होली कब है? जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा
अब सवाल यह उठता है कि जब होली रंगो का त्यौहार है तो रंग कहां से आयेंगे और हम होली कैसे बिना रंगों के खेलेंगे। तो परेशान मत हों यहां हम इसका समाधान भी लेकर आये हैं। आप आसानी से घर पर ही प्राकृतिक रंग बना सकते हैं जिनका कोई साइड इफैक्ट भी आपकी त्वचा पर नहीं पड़ेगा। तो जानते है होली के रंगो को घर पर कैसे बनाया जाये –
सम्बन्धित लेखः

होली पर प्राकृतिक रंग घर पर बनाने की विधि-
हर्बल गुलाल कैसे बनायें-
होली पर गुलाल बहुत ही आवश्यक होता है तो इसे बनाने के लिए आपको अखरोड पाउडर (200ग्राम), हल्दी(100 ग्राम), गेंदे के फूल(50 ग्राम), संतरे के छिल्के का पाउडर (20 ग्राम) एवं नींबू या चंदन का तेल (करीब 20 बूंद) लेना है। इन सभी चीजों को आपको एक कटोरे में डालकर हाथों से रगड़ना/ मिलाना है। देखेंगे कि आपका पीले रांग का प्राकृतिक गुलाल बनकर तैयार है।
लाल रंग बनायें-
लाल रंग होली पर सबका बहुत ही पसंदीदा कलर होता है तो इसे बनाने के लिए आपको लाल गुणहल के फूल का पाउडर लेना है और इसे आटे के साथ मिला लेना है, लाल रंग तैयार हो जायेगा। यदि आप गीला लाल रंग बनाना चाहते है तो आपको पानी लेना है और उसमें हल्दी व नीबू का रस मिला लेना है। बस आपका सुर्ख लाल रंग बनकर तैयार है।

पीला रंग कैसे बनायें-
पीला रंग बनाने के लिए आपको दो चम्मच हल्दी पाउडर में चार चम्मच बेसन मिला लेना है, एक ऐसा पीला रंग तैयार है जो आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी भी है। इसके अतिरिक्त आप हल्दी को आटा, मैदा, अरारोट पाउडर, टेल्कम पाउडर व मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर भी प्रयोग कर सकते है।
नारंगी रंग कैसे बनायें-
नारंगी रंग बनाने के लिए आपको आधा लीटर पानी लेना है और उसमें करीब 10-12 प्याज उबाल लेना है, नारंगी रंग बनकर तैयार हो जायेगा। इसके अलावा आप टिसू के फूलों को पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख देना है नारंगी रंग बन जायेगा।

हरा रंग कैसे बनायें-
हरा रंग बनाने के लिए आपको पालक, धनिया, टमाटर, पुदीना आदि की पत्ती लेना है। अब इनका पेस्ट बना लेना है। इसका उपयोग आप हरे रंगो की जगह कर सकते है।
नीला रंग कैसे बनायें-
नीला रंग बनाने के लिए आपको गुड़हल के फूलों को सुखा लेना है और उन्हे पीस लेना है आपका नीला रंग बनकर तैयार हो जायेगा। और यदि आपको गीला नीला रंग चाहिए तो काले अंगूर लें, उन्हे पीसकर उसमें पानी मिला दें, गीला नीला रंग तैयार हो जायेगा।
सम्बन्धित लेखः
उम्मीद करते है हमारे द्वारा होली पर घर पर बनायें प्राकृतिक रंग । How to Make Holi Colours at Home in Hindi के बारे में बताये गये तरीके पसंद आये होंगे, आप होली पर इनका जरूर उपयोग में लायें और घर पर ही प्राकृतिक रंगो को बनाकर होली खेलें और सुरक्षित रहें। आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बतायें। धन्यवाद