Holi 2022 Date: 2022 में होली कब है? जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

1
1358
holika-dahan

Holika Dahan 2022 Date – भारत विविधाओं से भरा देश हैं यहां विभिन्न जाति-समुदाय के लोग रहते हैं। यही कारण है कि यहां त्यौहारों का सिलसिला लगा ही रहता हैं, एक त्यौहार समाप्त होते ही दूसरे की तैयारी होने लगती है। इसी कड़ी में अब होली के पर्व की बारी आ गयी है।

होली का त्यौहार हिन्दुओं का प्रमुख त्य़ौहार है जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है। होली रंगों से भरा और मौज-मस्ती करने वाला त्यौहार हैं जो फाल्गुन माह में होली के एक दिन पूर्व होलिका दहन किया जाता हैं और अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है।

होलिका दहन 2022 का मुहूर्त– Holika Dahan 2022 in India

2022 में रंगवाली होली 17 मार्च दिन गुरूवार को पड़ रही है, जैसा कि आप जानते हैं होली से एक दिन पहले शाम को होलिका दहन किया जाता है तो इस बार होलिका दहन 17  मार्च को है।  होलिका दहन मुहूर्त- 03:27 बजे से 00:17 तक रहेगा।

आखिर क्यों मनाई जाती है होली ? Why is Holika Dahan done?

एक पौराणिक कथा के अनुसार हिरण्यकश्यप नाम का एक राक्ष था जिसका एक पुत्र था प्रहलाद नाम का। हिरणाकश्यप भगवान विष्णु का घोर विरोधी था वहीं उसका पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु का बहुत ही बड़ा भक्त था। जबकि हिरणाकश्यप नहीं चाहता था कि उसके राज्य में भगवान विष्णु की कोई भी पूजा करें।

जिस पर उसने अपने पुत्र को कई बार भगवान विष्णु की पूजा करने से मना किया, जब प्रहलाद नहीं माने तो हिरणाकश्यप ने अपने ही पुत्र प्रहलाद को कई बार जान से मारने का प्रया किया लेकिन सफल नहीं हो सका।

इसके बाद हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका जिसे वरदान था कि वह आग से नहीं जलेगी, उसे पुत्र प्रहलाद को मारने के लिए भेजा। इस पर होलिका प्रहलाद को अपनी गोदी में उठाकर आग में कूंद गई लेकिन प्रहलाद भगवान विष्णु के परमभक्त थे वह विष्णु जी का जाप करते रहे जिस पर उन्हे तो कुछ नहीं हुआ लेकिन होलिका जल कर राख हो गई।

तभी से होलिका दहन मनाने की परंपरा चली आ रही है जिसे हर वार मनाया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है।

होली व होलिका दहन 2022 के मुहूर्त के सम्बन्ध में ऊपर दी गयी जानकारी आपको जरूर पसंद आयी होगी, यदि आपका कोई सुझाव हो तो कमेंट करके जरूर बतायें.

साधना अजबगजबजानकारी की एडिटर और Owner हूं। मैं हिंदी भाषा में रूचि रखती हूं। मैं अजब गजब जानकारी के लिए बहुत से विषयों पर लिखती हूं | मुझे ज्यादा SEO के बारे में जानकारी तो नहीं थी लेकिन फिर भी मैने हार नहीं मानी और आज मेरा ब्लॉग अच्छे से काम कर रहा है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here