आइयें आपके चेहरे के तिलों के आधार पर आपके स्वभाव के वारे में जानते है।

0
755
mole meaning in hindi

Mole meaning in hindi –  कई व्यक्तियों के शरीर पर छोटे-छोटे काले निशान पड़ जाते है जिन्हे हम तिल कहते है। हमारे धर्म में ज्योतिष के आधार पर तिल वाले व्यक्ति के स्वाभाव और उसके भविष्य के वारे कई बातें बताई गई है। आइये इस पोस्ट में चेहरे के तिलों के आधार पर आपके स्वाभाद के बारे में कुछ खास बातें जानते है।

इसे भी पढ़े- शिवपुराण के अनुसार जानें सातों दिनों के उपाय हो जायेगा भाग्योदय

तिल के आधार पर जानते हैं व्यक्ति के स्वभाव को- Mole meaning in hindi

1- जिन व्यक्तियों की दाहिनी आंख की पलक पर तिल है, वह व्यक्ति बुद्धिमान होते है। इन्हे दिमाग के काम करने में आनन्द मिलता है।

2- जिन व्यक्तियों की दाहिनी आंख के कोने पर तिल होता है, वह काफी भावुक व्यक्ति होते है, यह व्यक्ति दूसरों से जलन रखने वाले भी हो सकते है।

3-जिन लोगों के नाक के बाच में प्रारम्भिक स्थान पर तिल होता है, वह लोग कल्पनाशील होते है। यह व्यक्ति रचनात्मक काम करना पसंद करते है।

इसे भी पढ़ें- ज्योतिष के अनुसार किस दिन कर्ज लेना व देना शुभ होता हैं

4-जिन इंसानों के बाईं खांस के नीचे, नाक के नजदीक तिल होता है, वह व्यक्ति स्वयं के लिए सोचते है। दूसरों से जलन भी रखते है।

5-जिन इंसानो के दोनों भौंहों(आई ब्रो) के बीच में तिल होता है वह व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होते है।

6-जिन व्यक्तियों की बाईं आंख के कोने के समीप तिल है, वह व्यक्ति अपने प्रेमी के लिए और उसे पाने के लिए किसी से भी लड़ाई झगड़ा कर सकते है।

7-यदि व्यक्ति के बीईं आंख के नीचे तिल है तो वह व्यक्ति कामुक होता है। जीवन साथी को इसका असर दिखता है।

8-यदि तिल बाईं आंख कि पलक पर है तो उस व्यक्ति का दिमाग बहुत तेज होता है। यह व्यक्ति अपनी नीतियों से सफलता हासिल करते है।

9-जिन इंसानो के नाक पर तिल हो तो वह व्यक्ति अधिक यात्राएं करने वाला होता है। इन व्यक्तियों के प्रेम प्रसंग में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

10-जिन व्यक्तियों के दाहिने तरफ होंठ के ठीक ऊपर तिल होता है वह बुद्धमान होते है। उनकी कल्पनाशक्ति भी बहुत सटीक रहती है।

इसे भी पढ़ेंवास्तु दोष को मिटाते हैं ये वास्तु चिन्ह

11-जिन व्यक्तियों के दाहिनी तरफ होंठ के कोने पर तिल होता है वह व्यक्ति अपने प्रेमी के लिए ईमानदार रहते है।

12-जिन व्यक्तियों के दाहिनी तरफ नाक के नीचे तिल होता है, उस व्यक्ति के विचार श्रेष्ठ होते है। यह व्यक्ति रहस्यमयी और भाग्यशाली भी होते है।

13-यदि किसी व्यक्ति के नाक के बीच में नीचे की ओर तिल है तो वह व्यक्ति आजादी से जीना पसंद करता है। उसे यात्राएं करना पसंद है।

14-जिन लोगों के नाक पर बांयी तरफ तिल है, वह व्यक्ति कलात्मक होते है। यह लोग अपने कामों से दूसरों को चौंका देते है।

15-जिन इंसानो के बांयी तरफ होंठ पर ऊपर तिल होता है, वह इंसान अपनी संतान को बहुत चाहते है। सुख और समृद्धि रहती है।

16-जिन मनुष्यों के दाहिने गाल की हड्डी पर तिल होता है, वह बहुत भावुक होते है। वह भावनाओं के कारण परेशानियों भी पड़ सकते है।

इसे भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र के अनुसार महिलाओं को किचिन में किस तरफ मुंह करके खाना नहीं बनाना चाहिए

17-जिस व्यक्ति के दाहिने गाल पर तिल होता है वह व्यक्ति कामुक होता है। उसके अपने साथी के साथ समय-समय पर मतभेद होते रहते है।

15-जिनके बायीं तरफ गाल की हड्डी पर और कान के पास में तिल होता है, उनको समझना बहुत मुश्किल है।

16-जिन व्यक्तियों के बांए गाल की हड्डी पर और कान से थोड़ा दूर तिल होते है, वह बहुत बुद्धिमान होते है।

17-बांयी तरफ होंठ के कोने पर तिल हो तो व्यक्ति कामुक होता है। इस कारण उसके जीवन में परेशानियां भी होती है।

18-यदि तिल दाढी पर बांयी तरफ है तो उस व्यक्ति की रूचि धर्म में होती है।

19-जिन व्यक्तियों के होंठ के नीचे तिल होता है वह व्यक्ति असुरक्षित महसूस करते है। अपने स्वास्थ्य के प्रति इन्हे सावधान रहना चाहिए।

20-जिन व्यक्तियों के दाढ़ी पर बीच में तिल होता है, वह व्यक्ति परंपरावादी होते है। अपने काम को लगन और ईमानदारी के साथ करते है।

इन्हे भी पढ़ें

साधना अजबगजबजानकारी की एडिटर और Owner हूं। मैं हिंदी भाषा में रूचि रखती हूं। मैं अजब गजब जानकारी के लिए बहुत से विषयों पर लिखती हूं | मुझे ज्यादा SEO के बारे में जानकारी तो नहीं थी लेकिन फिर भी मैने हार नहीं मानी और आज मेरा ब्लॉग अच्छे से काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here