ज्योतिश शास्त्र के अनुसार किस दिन कर्ज लेना व देना चाहिए

0
765
Karz-se-sambandhit-jyotish

Debt jyotish shastra in hindi | व्यक्ति को जीवन में कोई बड़ा काम करना है तो उसे इंवेस्टमेंट करने के लिए कर्ज लेना या देना पड़ता है। मगर ऋण में ऋण लेना और देना दोनों ही काफी जोखिम भरा काम हैं। आइए जानते हैं ऋण लेने और देने से जुड़ी ज्योतिषीय मान्यताओं को कि किस दिन कर्ज लेना व देना शुभ होता है व किस दिन अशुभ..

ज्योतिश शास्त्र के अनुसार किस दिन कर्ज लेना व देना चाहिए | According to Jyotish Shastra, on what day should you borrow and pay

सोमवार
साेमवार को कर्ज लेने या देने का शुभ वार माना गया है, क्योंकि इस दिन की अधिष्ठात्री देवी मां पार्वती है और संबंधित ग्रह चंद्रमा है।

मंगलवार
मंगलवार को कर्ज लेना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है, बल्कि इस दिन यदि कोई पुराना कर्ज हो तो उसे चुकाना शुभ होता है।

बुधवार
इस दिन पर बुध ग्रह का प्रभाव है जिसे की नपुंसक माना गया है इसलिए बुधवार को कर्ज लेना व देना शुभ नहीं होता है।

गुरुवार
इस वार को लघु संज्ञक शुभ वार माना गया है। गुरुवार को कर्ज देना नहीं चाहिए मगर इस दिन कर्ज लेना लाभदायक हो सकता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन लिया गया कर्ज जल्दी चुक जाता है।

शुक्रवार
शुक्रवार पर शुक्र का प्रभाव होता है इसलिए ये एक सौम्य संज्ञक वार है यही कारण है कि इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ माना गया है।

शनिवार
शनिवार के दिन किए काम लंबे समय तक स्थिर रहते हैं इसलिए इस दिन लिया या दिया गया कर्ज लंबे समय में चुकता है। यही कारण है कि कर्ज लेने व देने के लिए ये दिन शुभ नहीं है।

रविवार
ये वार सूर्य से प्रभावित है इसलिए इसे क्रूर संज्ञक माना गया है। इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ नहीं होता है।

साधना अजबगजबजानकारी की एडिटर और Owner हूं। मैं हिंदी भाषा में रूचि रखती हूं। मैं अजब गजब जानकारी के लिए बहुत से विषयों पर लिखती हूं | मुझे ज्यादा SEO के बारे में जानकारी तो नहीं थी लेकिन फिर भी मैने हार नहीं मानी और आज मेरा ब्लॉग अच्छे से काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here