मान्यता- जिन घरों में होते हैं ये शुभ काम, वहां की बरकत कभी खत्म नहीं होती

0
729
jyotish-in-hindi

Jyotish ke upay – हर कोई चाहता है कि हमारी तरक्की हो घर में बरकत बनी रहे। घर की बरकत बनाए रखने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं, आइये जानते हैं इसके बारे में-

घर में रंगोली बनाएं

प्रत्येक दिन घर के मुख्य दरवाजे के सामने रंगोली बनानी चाहिए। रंगोली से घर का वातावरण सकारात्मक और पवित्र होता है। रंगोली देवी-देवताओं के सम्मान और स्वागत के लिए बनाई जाती है। जिन घर के सामने हर रोज सुंदर रंगोली बनाई जाती है, वहां सभी देवी-देवताओं की दया दृष्टि बनी रहती है। इसी वजह से दीपावली जैसे कई शुभ कर्मों के दौरान रंगोली बनाने की परंपरा है। इस उपाय से घर के कई वास्तु दोष भी दूर होते हैं।

शाम के समय जलाएं दीपक

अगर आप चाहते हैं कि महालक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहे तो प्रत्येक शाम के समय मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं। इस उपाय को करते समय हमारा भाव होना चाहिए कि यह दीपक देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए है। शाम के समय महालक्ष्मी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं और जिन घर के द्वार पर देवी के स्वागत के लिए दीपक जलाएं जाते हैं, वहां वे निवास करती हैं।

घर में  गौमूत्र का छिड़काव करें

हर रोज घर में गौमूत्र का छिड़काव करना चाहिए, लेकिन आजकल यह उपाय हर रोज कर पाना काफी लोगों के लिए मुश्किल है। अत: कम से कम सभी त्योहारों पर, सभी शुभ मुहूर्त पर, पूर्णिमा तिथि पर घर में गौमूत्र का छिड़काव अवश्य किया जा सकता है। इस उपाय से वातावरण में मौजूद सभी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है, घर का माहौल पवित्र होगा। घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। जहां गौमूत्र का छिड़काव किया जाता है उस घर पर सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा होती है।

घर का बातावरण सुगंधित होना चाहिए

 घर के वातावरण को सुगंधित रखना चाहिए। इसके लिए सुबह-शाम सुगंधित अगरबत्ती या धूप बत्ती जलाएं। जिन स्थान पर बदबू आती रहती है, वहां नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है, वास्तु दोष में बढ़ोतरी होती है। ऐसे स्थान पर रहने वाले लोगों को मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन सब से बचने के लिए घर को सुगंधित रखें। इसके प्रभाव से परिवार के सदस्यों का मन प्रसन्न रहेगा और कार्य ठीक से कर पाएंगे। धूप-अगरबत्ती की मोहक सुगंध देवी-देवताओं को आकर्षित करती है।

प्रतिदिन करें पूजा

प्रतिदिन घर के मंदिर में रखी प्रतिमाओं और फोटो की विधिवत पूजा की जानी चाहिए। मंदिर में रखी प्रतिमाएं आपके घर से सभी प्रकार नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है। यदि इनकी पूजा नहीं की जाती है तो वास्तु दोष भी बढ़ता है और लक्ष्मी कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है। शास्त्रों के अनुसार घर के मंदिर में पूजन करने से भी अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस बात का विशेष ध्यान रहे कि इन उपायों के साथ अधार्मिक कर्मों से भी बचना चाहिए।

साधना अजबगजबजानकारी की एडिटर और Owner हूं। मैं हिंदी भाषा में रूचि रखती हूं। मैं अजब गजब जानकारी के लिए बहुत से विषयों पर लिखती हूं | मुझे ज्यादा SEO के बारे में जानकारी तो नहीं थी लेकिन फिर भी मैने हार नहीं मानी और आज मेरा ब्लॉग अच्छे से काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here