वास्तु शास्त्र: यदि आपके घर में भी महिलाएं इस दिशा में मुंह करके खाना बनाती हैं तो हो सकता है नुकसान….

0
831
vast-tips-in-hindi-for-kitchen

Vastu tips in hindi for kitchen – वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में सबसे ज्यादा महत्पूर्ण जगह रसोईघर को माना जाता है। घर में कई बीमारियों और परेशानियों की शुरूआत रसोईघर से जुड़े वास्तुदोष से हो सकती हैं। किचन में आप किस दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाते हैं और किस दिशा की ओर मुंह करके खाना खाते हैं, इस पर कई बातें निर्भर करती हैं। अगर वास्तु से जुड़ी इन बातों का ख्याल रखा जाए तो परिवार के सदस्यों को कई परेशानियों व बीमारियों से बचाया जा सकता है। तो आईये जान लेते हैं रसोई घर से जुड़ी कुछ बातों के बारे में –

1.उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से बिजनेस में लगातार नुकसान हो सकता है। साथ ही धन-संपत्ति का भी नुकसान होता है।

2.दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह कर खाना पकाने से घर की सुख-शांति भंग होती है। घर में लड़ार्ई-झगड़े होने की संभावना ज्यादा बनी रहती है।

3.पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से घर के लोगों को त्वचा और हड्डी से जुड़े रोग होने का डर रहता है।

4.दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाने से घर की महिलाओं को कई रोगों का सामना करना पड़ सकता है।

5.घर में सुख-शांति बनाएं रखने और रोगों से बचे रहने के लए पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना सबसे अच्छा माना जाता है।

6.किचन में एक खिड़की यदि पूर्व दिशा की ओर हो तो वास्तु के अनुसार यह बहुत अच्छा माना जाता है।

  1. बिना नहाए खाना नहीं बनाना चाहिए, न ही खाना चाहिए। ऐसे करने से बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here