शिवपुराण के अनुसार जानें सातों दिनों के उपाय, हो जायेगा आपका भाग्योदय..

0
992
bhagya-chamkane-ke-totke-in-hindi

Bhagyoday ke liye saptah ke saat upay – शिवपुराण ग्रंथ में दुर्भाग्य दूर करने के बहुत उपाय बताये गये है। शिवपुराण के अनुसार हफ्ते के सातों दिनों के अधिपति देवता अलग-अलग है और उन्हे प्रसन्न रखने के उपाय भी अलग-अलग है। आइये जानते है सप्ताह के सातों दिनों के लिए अलग-अलग उपाय-

इसे भी पढ़ें- ज्योतिष के अनुसार किस दिन कर्ज लेना व देना शुभ होता हैं

Bhagya uday ke upay in hindi | किस्मत बदलने के उपाय

सोमवार – ये चंद्र का दिन है और चंद्रदेव संपति के दाता हैं। इस दिन किसी गरीब को उसकी पत्नी सहित भोजन कराएं। भोजन में शुद्ध घी से बना पकवान अवश्य रखें। साथ ही, महालक्ष्मी की पूजा करें।

मंगलवार  – मंगलदेव इस वार के अधिपति हैं और वे बीमारियों को दूर करते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को महाकाली की पूजा करें। साथ ही, किसी गरीब को भोजन कराएं। भोजन में उड़द, मूंग या तुवर की दाल जरूर रखें।

बुधवार  – इस वार के कारक बुध देव बुद्धि के देवता हैं। बुधवार को भगवान विष्णु को दूध से बने पकवान का भोग लगाएं। विष्णु की पूजा से बुध प्रसन्न होते हैं।

गुरुवार – गुरुवार के स्वामी हैं बृहस्पति और वे आयु बढ़ाते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को वस्त्र, यज्ञोपवीत और खीर से इष्टदेव की पूजा करें।

शुक्रवार – सुख-सुविधा की चीज़ों के कारक देवता हैं शुक्र। इन्हें प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को किसी गरीब महिला को सुहाग का सामान और अन्न दान करें।

शनिवार– शनिवार के कारक देव शनि हैं और वे मृत्यु भय दूर करते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए शनिवार को शिवलिंग पर तिल चढ़ाएं। किसी गरीब को तिल से बना भोजन कराएं।

रविवार – रविवार के अधिपति देव सूर्य अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए रोज़ सूर्य को जल चढ़ाएं। ये उपाय रविवार से शुरू करें। किसी गरीब को गुड़ का दान करें।

इन्हे भी पढ़ें

साधना अजबगजबजानकारी की एडिटर और Owner हूं। मैं हिंदी भाषा में रूचि रखती हूं। मैं अजब गजब जानकारी के लिए बहुत से विषयों पर लिखती हूं | मुझे ज्यादा SEO के बारे में जानकारी तो नहीं थी लेकिन फिर भी मैने हार नहीं मानी और आज मेरा ब्लॉग अच्छे से काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here