पेट और कमर की चर्बी कम कैसे करें? –एक्सरसाइज, डाइट और अन्य टिप्स

0
459
Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Upay

Pet Kam Karne Ki Exercise and Deit Tips: दोस्तों आज की समय में बहुत से ऐसे लोग हैं। जो अपने शरीर के मोटापे को लेकर परेशान रहते हैं। जिस कारण वह ना तो अपने पसंद के खाना खा सकते हैं और ना ही वह अच्छे कपड़े पहन सकते हैं। आपने देखा और कई लोगों के पेट और कमर में अधिक मोटापा हो जाता है जिससे उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आज आपको इस लेख में मैं ऐसे ही कुछ तरीके बताऊंगा, जिससे आप अपने पेट और कमर की चर्बी को कम कर सकते हैं।

अपने शरीर को फिट रखने के लिए लोग व्यायाम और जिम वगैरह में जाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके पास समय नहीं रहता है वह अपने घर पर ही कुछ एक्सरसाइज और घरेलू उपाय करके अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।

पेट और कमर की चर्बी कम कैसे करे? Pet Ko Kam Karne Ke Upay in Hindi

Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Upay

आज के इस डिजिटल दुनिया मे व्यक्ति काफ़ि आलसी होता जा रहा है, जिस व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के रोग लग जाता है। जिसमे पेट की चर्बी बढ़ना एक आम बात है।

पेट की चर्बी बढ़ना किसी भी व्यक्ति के लिए आगे बढ़ी समस्या बन जाती है, लेकिन आज हमने इस बात को ध्यान में रखकर पेट और कमर की चर्बी कम कैसे करे? के बारे में कुछ टिप्स दिए है जिन्हें फॉलो करके आसानी से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। जिनके बारे में आप नीचे पड़ सकते है –

Read also: आखिर क्या है क्विनोआ? जिसे भारत में तेजी से पसंद किया जा रहा है

पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम – Pet Kam Karne Ki Exercise

1. तैराकी

पेट की चर्बी को कम करने के लिए सबसे अच्छा तरीका तरह की है इसमें आपके शरीर में जमा अतिरिक्त वसा कम हो जाती है, और आपका शरीर एक अच्छे आकार में आ जाता है। यदि आपको तैरना नहीं आता है तो आप किसी प्रशिक्षक के देखरेख में उससे तैरना सीख लें। आप यदि हफ्ते में दो या तीन बार तैराकी करते हैं तो आपको जल्दी इसके अच्छे लाभ देखने को मिल जाएंगे।

2. दौड़ना

यदि आप वाकई में अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो सबसे अच्छा तरीका है। दौड़ना इससे आपके शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है, साथ ही आपके हृदय भी अच्छी तरह से कार्य करने लगता है यह आपकी बड़ी हुई वसा को भी कम करता है। दौड़ने के लिए सबसे पहले आपको धीरे-धीरे दौड़ना होगा फिर जब आप इसमें अभ्यस्त हो जाए तो अपने गति को तेज करें। इससे आपके पेट और कमर दोनों की चर्बी कम हो जाएगी।

3. साइकिलिंग

चर्बी को कम करने में साइकिलिंग का भी एक अलग ही महत्व है इससे आपके पैर, जाघ आदि में दबाव पड़ता है। जिससे आपके शरीर में उपस्थित अधिक कम हो जाता है, और आपके हृदय को भी एक अच्छी स्पूर्ति मिलती है। साइकिलिंग करने से पेट की चर्बी और कमर की चर्बी दोनों ही निश्चित रूप से कम हो जाते हैं साइकिल आप सुबह के समय करें तो ज्यादा फायदेमंद होगा।

4. पैदल चलना

यह एक्सरसाइज तो कोई भी व्यक्ति बड़ी ही आसानी से कर सकता है। यदि आप ऊपर बताए गए 3 एक्सरसाइज में से कोई भी नहीं करना चाहते हैं, तो आप इस एक्साइज को जरूर अपनाएं सुबह आधा घंटा और शाम को आधा घंटा पैदल ही चले। शुरुआत मे अपने कदमों की चाल को थोड़ा कम करें लेकिन जैसे ही आप इसमें अभ्यास हो जाए तो अपने कदमों की गति को बढ़ाएं और इससे आपके पेट की चर्बी जरूर ही कम होगी। काफी सारे लोग सुबह टहलने जाते हैं इससे उनके शरीर को एक नई स्फूर्ति तो मिलती ही है और उनके पेट और कमर में चर्बी भी बिल्कुल नहीं होती है। यदि आप प्रतिदिन टहलने जाते है तो आपको ह्रदय से संबंधित किसी भी समस्या का सामना नही करना पड़ेगा।

5. वेट ट्रेनिंग

जैसा कि आपको नाम से ही पता चल रहा है कि इस एक्सरसाइज में आपको भार उठाने वाले कुछ व्यायाम करने होंगे। जिससे आपकी कमर की चर्बी और पेट की चर्बी दोनों ही नहीं होंगे और आपका शरीर भी एक आकर्षक लुक में दिखने लगेगा। यदि आप वेट ट्रेनिंग करना चाहते हैं तो आप एक कुशल ट्रेनर के देख रेख में ही वेट ट्रेनिंग करें, क्योंकि यदि आप यह साइज गलत कर देते हैं तो इससे आपके शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकता है।

6. सिट-अप

यह व्यायाम अभी तक का सबसे आसान व्यायाम है। इससे आपके
शरीर की चर्बी कम हो जाएगी। साथ ही शरीर के अन्य हिस्से में भी फैट कम हो जाएगा। इस व्यायाम को सुबह और शाम दोनों टाइम 5 या 10 मिनट करके अपने पेट और कमर की चर्बी को कम कर सकते है। यदि आप इससे अधिक समय देना चाहते है। तो और भी अच्छा रहेगा। क्योंकि आप जितनी ज्यादा मेहनत शरीर से करवाये उतना ही आपका सरीर फिट रहेगा।

7. फ्लैक

यदि आप एक्सरसाइज करके पेट और कमर की चर्बी को कम करना चाहते तो फ्लैक एक्सरसाइज आपके लिए कामगार साबित हो सकती है। फ्लैक से चर्बी तो कम होती ही है और आपके शरीर का संतुलन भी अच्छा रहता है। इस व्यायाम को करने के लिए आपको पुश अप की अवस्था मे आना होगा। अब अपने शरीर का सारा भार भुजाओं में डालते हुए अपने शरीर को एक सीध में रखे। ऐसे करने में आपका पंजा और कोहनी जमीन में टच होनी चाहिए और बाकी शरीर हवा में होना चाहिए। जितनी देर तक आप अपने शरीर को हवा में रख सकते है रखे। इस एक्सरसाइज को करने से पहले आपको थोड़ा सीखना पड़ेगा।

8. सीढ़िया उतरना चढ़ना

पेट और कमर की चर्बी को जल्दी ही कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने घर में सीढ़ियों का अधिक प्रयोग करें और ऑफिस में भी लिफ्ट की वजह सीढ़ियों पर ही चलना पसंद करें। इससे आपके पेट की चर्बी और कमर की चर्बी दोनों ही जल्दी कम होंगी। सीढ़ियों पर चढ़ने से आपके फ्लैट में कमी होगी ऐसा आपको सुबह और शाम कम से कम 10 से 15 मिनट तक करना होगा। यह उपाय भी पेट और कमर की चर्बी को कम करने में कारगर साबित हो सकता है।

9. बेसिक क्रंच

अक्सर आपने जिम जाने वाले व्यक्ति से सिक्स एप्स के बारे में नाम तो अवश्य सुना होगा। यह तरीका बहुत ही फेमस है। साथ ही इसको करना भी बहुत आसान है। क्रंच को करने के लिए आप एक मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अब आप अपने घुटने को मोड़ ले। इसके बाद अपनी कोहनी को मोड कर गर्दन के पीछे रखें। अब सांस को धीरे धीरे लेते और अपने शरीर को ऊपर की ओर करने की कोशिश करे। अब धीरे धीरे सांस को छोड़ कर वापस उसी अवस्था मे आ जाये। इस व्यायाम को बेसिक क्रंच के नाम से जाना जाता है।

10. Squat- स्क्वायड

पेट को कम करने के लिए सबसे अच्छा तरीका स्क्वायड है इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों हाथों को एक चीज में कर ले अब आप नीचे की तरफ अपने घुटने को मोड़ने और ऐसे ही कम से कम 1 या 2 मिनट तक रहें और वापस होना अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं। यह एक्सरसाइज महिलाओं में अधिक कारगर साबित हुई है।

ऊपर बताए गए किसी भी एक्सरसाइज यदि आप करते हैं तो निश्चित रूप से ही आपके पेट और कमर दोनों की चर्बी पूर्णता कम हो जाएगी और आपका शरीर बहुत ही सुंदर दिखने लगेगा।

एक्सरसाइज के बारे में तो बता दिया है अब आपको इसके खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होगा फैट को कम करने के लिए हमें क्या खाना चाहिए इसके बारे में ध्यानपूर्वक पढ़ें-

दोस्तों यदि आपने अपने खान-पान को सुधार लिया तो आपको फैट की कभी कोई समस्या नहीं होगी। आपका खान-पान सही नहीं है तो आप कोई भी एक्सरसाइज कर ले आपके शरीर की चर्बी कम नहीं होगी। इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

Read also: आपके शरीर की प्रतिरक्षा में सुधार के लिए 5 सुझाव जो निश्चित रूप से आपको स्वस्थ बनाएंगे

पेट की चर्बी को कम करने के लिए क्या क्या खाना चाहिए – Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Upay Liye Diet Tips

पेट की चर्बी कम करने के लिए खाने का विशेष ध्यान देना चाहिए जिसके बारे में आप नीचे पढ़ सकते है –

सूप

दोस्तों यदि आप वाकई में अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो आप अपने भोजन में सूप का प्रयोग अवश्य करें, विशेषकर जब आप रात का आहार ले रहे हो तो सूप का सेवन करने से आपके शरीर की चर्बी कम हो जाएगी। यह हल्का होता है। और इसमे बहुत ही कम कैलोरी होती है। जिसके कारण चर्बी नही बढ़ती है।

फल

फल आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है। इससे आपके शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है। फल में उपस्थित फाइबर वसा को कम कर देता है। इसलिए आप अपनी दिनचर्या में फलों को विशेष रूप से शामिल करें।

सबूत अनाज

अपने आहार में सबूत अनाज का प्रयोग करने से काफी हद तक अपने शरीर के वजन को कम कर सकते है। सबूत अनाज में फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होते है। जो आपके बड़ी हुई चर्बी को कम करने में मददगार साबित हो सकते है।

सब्जियां

पेट कम कैसे करें अपने शरीर को स्वस्थ कैसे रखें यदि आप की मन में विजय सवाल उठता है तो आप अपने दैनिक आहार में हरी सब्जियों का अधिक मात्रा में प्रयोग करें। हरी सब्जियां शरीर को स्वस्थ रखने और फैट को कम करती है। हरि सब्जियों में कैलोरी भी कम होती है।

नट्स

काजू, बादाम और अखरोट नट्स का उपयोग करने से भी वजन को कम कर सकते हैं। यदि आप लबे समय तक ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल करते है। तो आपके शरीर मे अधिक समय तक ऊर्जा बनी रहती है। और बार बार खाने भोजन करने की जरूरत भी नही होती है।

बीन्स

घरेलू उपाय में आप बीन्स की भी मदद ले सकते है। बीन्स हरि हो या डाल वाली किसी का भी प्रयोग करके अपने शरीर की चर्बी को कम कर सकते है। इसमे फाइबर होता है। जो शरीर को बार बार लगने वाली भूख को रोकता है। इससे आपका वजन भी कम होता है।

इसके अलावा आपको डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ खाने से भी परहेज करना चाहिए। जैसे- नूडल्स, चावल, ब्रेड और पास्ता। ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड और ब्राउन राइस का इस्तेमाल करना चाहिए।

निष्कर्ष

आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से पेट और कमर की चर्बी कम कैसे करे? के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तरीको के बारे में बताया है। आशा करती हूँ कि आपको पेट और कमर की चर्बी कम कैसे करे? के बारे में दिए गए टिप्स उपयोगी साबित हुए होंगे।

Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here