भारत के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल – Historical Places Monuments of India in Hindi Language

0
734
Historical Places Monuments of India in Hindi Language

Historical Places in India in Hindi :  हमारा देश यानि भारत एक प्राचीनतम सभ्यता का देश हैं जहां अनेकों राजाओं, महाराजाओं और योद्धाओं ने अपने अपने समय की छाप अपनी वास्तु से छोड़ी है। उनके द्वारा बनायी गयी ऐतिहासिक, पारंपरिक एवं भव्य इमारतें देश की प्राचीन एवं अदभुत शिल्प कौशल का परिचय देती हैं। वर्तमान में हमारा देश अदभुत वास्तु के चलते विश्व के उन देशों में शुमार है जहां लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

आज भी सम्पूर्ण भारत के विभिन्न स्थानों पर ऐसी कई इमारते हैं जिनको देखकर मन आश्चर्यचकित एवं गौरान्वित महसूस करता है एवं अपने देश की धरोहरों पर गर्व करते है। हमारे देश में मौजूद ऐतिहासिक इमारतों पर गौर करें तो इन इमारतों  की शैली में विभिन्न प्रकार की सभ्यताओं एवं संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।

भारत के ऐतिहासिक स्थल – Historical Places in India in Hindi

आज हम भारत में मौजूद कुछ प्रमुख इमारतों एवं स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती, कला एवं इतिहास से सभी को गौरान्वित किया हैं। आइये जानते हैं भारत के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों के बारे में।

1.भारत का ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल – Taj Mahal History in Hindi

Historical Places Taj Mahal History in Hindi

ताजमहल जोकि उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में यमुना नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है। यह इमारत विश्व के सात अजूबों में गिनी जाती है। इस खूबसूरत इमारत का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में 1653 में बनवाया था।

इस इमारत का निर्माण हजारों कारीगर, शिल्पकारों के द्वारा करीब 21 साल में कर पाया था।  यह मकबरा वर्गाकार नींव पर बना है जिसमें सफेद संगमरमर का उपयोग किया गया है।

यहां मौजूद मुमताज महल का मकबरा ताजमहल का मुख्य आकर्षक स्थल है, जोकि मेहराबरूपी गुंबद के नीचे है एवं इसे देखने के लिए एक वक्राकार गेट से होते हुए पहुचां जा सकता है।

चूंकि ताजमहल को शंहसाह ने अपन पत्नी की याद में बनवाया था इस कारण इसे प्रेम और मोहब्बत का प्रतीक भी माना जाता है।

इस खूबसूरत इमारत के अद्भुत सौन्दर्य को देखने के लिए दुनियाभर से लोग देखने आते हैं, भारत में टूरिज्म को बढ़ावा देने में ताजमहल का अहम स्थान है.

2. भारत की ऐतिहासिक स्मारक कुतुब मीनार – Historical Places Qutub Minar History in Hindi

Historical Places Qutub Minar History

भारत की राजधानी दिल्ली के कुतुब परिसर में स्थित यह इमारत देश के प्रमुख ऐतिहासिक एवं मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है।

मुगल काल में बनायी गयी यह एशिया की सबसे ऊंची मीनार है जिसकी ऊंचाई 72.5 मीटर है. इस इमारत की खूबसूरती एवं आकर्षण की वजह से यह यूनेस्कों की विश्व धरोहर की लिस्ट में शुमार है।

इस इमारत का निर्माण  सन 1193 से 1368 के मध्य कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा प्रारम्भ कराया गया था जिसे अंतिम रूप फिरोजशाह तुगलक ने दिया था।

स्थापत्य कला की यह अद्भुत मिसाल है जिसे अच्छी तरह से संरक्षित रखा है. इसे देखने के लिए भी देश-विदेश से लोग आते हैं।

3. भारत की ऐतिहासिक स्मारक लाल किला – Historical Places Red Fort History in Hindi

Historical Places Red Fort History in Hindi

राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किला प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। लाल किला का निर्माण मुगलकाल बादशाह शाहजहां द्वारा अपने शासनकाल में कराया था।

इस अद्भुभुत इमारत की भव्यता एवं खूबसूरती की बजह से इसे यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट में सम्मिलित किया गया है। इस इमारत की खूबसूरती को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं।

4. भारत की ऐतिहासिक स्मारक आगरा का किला – Historical Places Agra Fort History in Hindi

Historical Places Agra Fort History in Hindi

आगरा का ताजमहल भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के नगर आगरा में यमुना नदी के किनारे स्थित है। यह ऐतिहासिक इमारत भारत की मुख्य धरोहरों में से एक है जो देश ही नहीं विदेश में भी मशहूर है। इसकी खूबसूरत व वास्तुशैली के कारण इसे विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया गया है।

इस अद्भुत किले का निर्माण मुगल सम्राट अकबर के द्वारा कराया गया था। इस किले को किला-ए-अकबरी, किला-रूज, एवं आगरा के लाल किले के रूप में जाना जाता है।

5. भारत की ऐतिहासिक स्मारक चारमीनार – Historical Places  Charminar History in Hindi

Historical Places Charminar History in Hindi

भारत में कई ऐतिहासिक इमारते हैं जिन्होंने हमारे देश के गौरव को बढ़ाया है उन्हीं में से एक है चारमीनार. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित यह इस्मारक भारत के मुख्य आकर्षणों में से एक है।

इसकी अद्भुत संरचना एवं भव्यता की वजह से दुनियाभर से लोग इसे देखने आते हैं। उत्कृष्ट वास्तुशिल्प की मिशाल यह ऐतिहासिक स्मारक कुतुबशाह के द्वारा बनवाया गया था।

6. भारत का ऐतिहासिक स्मारक इंडिया गेट – Historical Places India Gate History in Hindi

Historical Places India Gate History in Hindi

राजधानी दिल्ली में स्थित इंडिया गेट जिसे शहीद स्मारक के नाम से भी जाना जाता है, भारत के प्रमुख ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्थलों में से एक है।  इस इमारत को “अखिल भारतीय युद्ध स्मारक” के रूप में जाना जाता है।

इस इमारत का निर्माण इंडियन ब्रिटिश आर्मी के सैनिकों के सम्मान और श्रद्धाजली देने के लिए किया गया था जिन्हे पहले विश्व युद्ध एवं तीसरे एंग्लो अफगान युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे।

इस 42 मीटर ऊंची इमारत का निर्माण पेरिस के आर्क डी ट्राईओम्फे की तरह किया गया है।

7. भारत का ऐतिहासिक स्मारक हवा महल – Historical Places Hawa Mahal History in Hindi

Historical Places Hawa Mahal History in Hindi

हवा महल का निर्माण जयपुर के कवि राजा सवाई प्रताप सिंह ने 1799 ई में कराया था. यह इमारत राजस्थान के शहर जयपुर जिसे पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है के प्रसिद्ध जौहरी बाजार का पास स्थित है। यह महल की इमारत पूर्ण रूप से लाल और गुलाब बलुआ पत्थर से बनी हुई है।

यह राजस्थान के सबसे प्राचीनतम और आकर्षणों में से एक है जिसे “पैलेस ऑफ विंड्स” के नाम से भी जाना जाता है। इस इमारत की सबसे प्रमुक खासियत यह है कि यह बिना नींव की बनी सबसे ऊंची उमारतों में से एक है जिसमें 950 से भी ज्यादा खिड़किया हैं. इस इमारत की डिजाइन लालचंद उस्ता के द्वारा बनायी गयी थी।

उम्मीद है कि आपको भारत के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल – Historical Places Monuments of India in Hindi Language के बारे में दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी. आप हमें कमेंट करके अपना मत दे सकते हैं।

Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here