वर्ल्ड किडनी डे कब और क्यों मनाया जाता है? | World Kidney Day 2021 Theme, Posters, Date, Logo

0
455
World Kidney Day Kab Manaya Jata hai

वर्ल्ड किडनी डे कब और क्यों मनाया जाता है, जानें किडनी की बीमारियों के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय! World Kidney Day 2021 Theme, Posters, Date, Logo.

World Kidney Day 2021: दुनियाभर में हर साल 12 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष विश्व किडनी दिवस की थीम  ( World Kidney Fay Theme) का भी चयन किया जाता है। इस साल 2021 में वर्ल्ड किडनी डे की थीम “Living Well with Kidney Disease” रखी गई है। जिसका अर्थ है “अच्छी तरह से रहो किडनी रोग के साथ”  भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बहुत सारे लोगों को किडनी रोग हो जाता है। इस रोग के शुरूआती लक्षणों को जान पाना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है जब उसकी किडनी करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा खराब हो जाती है तब उस इस रोग का पता चलता हैं। यदि आप भी जानना चाहते है कि वर्ल्ड किडनी डे (World Kidney Day) की शुरूआत कब और कैसे हुई। साथ ही विश्व किडनी दिवस क्यों मनाया जाता है आदि के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

वर्ल्ड किडनी डे की शुरुआत कब हुई? | When Did World Kidney Day Begin?

वर्ल्ड किनी डे का उद्देश्य लोगों को किडनी से जुड़ी परेशानियां और उसके उपचार के लिए जागरूक करना है। World Kidney Day 2021 हर साल की भांति इस वर्ष भी 12 मार्च को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जायेगा। वर्ल्ड किडनी डे का प्रारम्भ वर्ष 2006 से हुआ।

भारत ही नही बल्कि सम्पूर्ण विश्व में किडनी रोगों की वजह से बहुत सारे लोगों की जान तक चली जाती है इस कारण से ही विश्व गुर्दा दिवस लोगों को उसके प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

वर्ल्ड किडनी दिवस क्यों मनाया जाता है? | Why World Kidney Day Is Celebrated in Hindi

विश्व किडनी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में इस रोग के प्रति जागरूकता लाना है। इसका उद्देश्य हमारी किडनी से जुड़ी समस्याओं और उसके उपचार के बारे में, किडनी के महत्व व इस रोग से सम्बन्धित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रभाव को कम करने के लिए मनाया जाता है।

वर्ल्ड किडनी डे की थीम | World Kidney Day Theme in Hindi

इस साल 2021 में वर्ल्ड किडनी डे की थीम ( World Kidney Day 2021Theme) संचालन समिति द्वारा  “Living Well with Kidney Disease” रखी गयी है। वर्ल्ड किडनी डे थीम का अर्थ हिंदी में  “अच्छी तरह से रहो किडनी रोग के साथ” होगा।

वर्ल्ड किडनी डे का लोगो क्या है – World Kidney Day Logo

World Kidney Day Logo के बार में नीचे उसका फोटो शेयर किया गया है।

World Kidney Day Logo

किडनी रोग के कारण, आखिर क्यों होती है ये बीमारी

किडनी रोग होने के कई कारण है जिनमें से कुछ इस प्रकार है-

1-किडनी के प्रमुख कारणों में से एक है अधिक शराब का सेवन करना।

2- नॉनवेज (मांस) का अधिक सेवन करना।

3- पानी का कम मात्रा में सेवन करना।

4- Pain Killer Medicine का अधिक सेवन करना।

5- नमक का अधिक मात्रा में सेवन करना।

6- धूम्रपान व सॉफ्ट-ड्रिक्स का अधिक सेवन करना।

7- पेशाब रोककर रखना।

किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण | Early Symptoms Of Kidney Disease in Hindi

किडनी की बीमारी गंभीर बीमारियों में से एक है। यदि हम इसके शुरूआती लक्षणों के बारे में जान जायें तो इसका इलाज आसानी से हो सकता हैं और इस गंभीर बीमारी से छुटकाना पाने में भी मदद मिल सकती है। इसके प्रमुख शुरूआती लक्षणों में से एक है-

1-इसके प्रमुख शुरूआती लक्षणों में से एक है आंखों और पैरों के नीचे सूजन आ जाना।

2- चलने पर सांस फूलना एवं जल्दी थकान महसूस करना।

3- बार-बार पेशाब आना।

4- हाजमा ठीक न होना एवं भूख का कम लगना ।

5- खून की कमी से शरीर का पीला पड़ जाना।

किडनी रोगों से बचने के उपाय | How Can I Prevent Kidney Disease Naturally?

किडनी रोगों से किस प्रकार बचा जाये उनके क्या उपाय है इसके बारे में नीचे बताया गया हैं। आइये जानते हैं-

1-यदि आप किडनी की प्रोब्लम से बचना चाहते हैं तो हमेशा खाने में नमक, प्रोटीन और सोडियम की मात्रा का ध्यान रखें हमेशा नियंत्रित उपोयग करें।

2- यदि आपकी उम्र 35 वर्ष से अधिक हो गयी हैं तो साल में कम से कम एक बार शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करायें।

3- यदि आपके डायबिटीज या ब्लड प्रेशर के लक्षण मिलते हैं तो हर 6 माह में खून व पेशाब की जांच जरूर करायें।

4- हेल्थ के प्रति थोड़ा जागरूक रहना होगा ध्यान रखें कि प्रत्येक दिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी का सेवन जरूर करें।

5- हरी सब्जियों और फलों का अधिक सेवन करें।

6- ऐसे खाना का सेवन करें मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में हो, क्योंकि मैग्नीशियम किडनी को सुचारू रूप से काम करने में सहायता करता है।

6- रोज़ाना एक्सरसाज करें, वजन को नियंत्रित रखें एवं न्यूट्रिशन से भरपूर खाना का सेवन करने से भी किडनी की समस्या से बचा जा सकता है।

हमारे द्वारा वर्ल्ड किडनी दिवस के मौके पर किडनी से जुड़ी बीमारियों व उसके उपाय के बारे में दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि आपका भी कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बतायें। धन्यवाद

 

Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here