समुद्र के बारे 50+ बेहद रोचक और दिलचस्प तथ्य

0
1360
interesting facts about the ocean in hindi

Interesting Fact about sea in hindi – सदियों से दुनियाभर के लोग समुद्र की यात्रा करने और इसके रहस्यों को जानने की कोशिश में लगे रहे हैं। समुद्र के बारे में आपने बहुत कुछ पढ़ा होगा और जानते भी होंगे लेकिन आज हम आपको ऐसी जानकारियों से रूबरू करायेंगे जो शायद ही आप जानते हैं । आइये जानते हैं समुद्र के बारे में कुछ रोचक और दिलचस्प तथ्‍य।

Interesting facts about the ocean in hindi | समुद्र के बारे 50+ बेहद रोचक और दिलचस्प तथ्य

  • दुनिया का सबसे विशाल सागर दक्षिण चीन सागर है जिसका क्षेत्रफल 29,74,600 वर्ग किलोमीटर है।
  • प्रशांत महासागर दुनिया का सबसे गहरा सागर है। इसकी औसतन गहराई 3939 मीटर है। मैरियाना खाई में इसकी अधिकतम गहराई 10900 मीटर है।
  • मृत सागर दुनिया का अकेला ऐसा समुद्र है जो सबसे कम जगह में फैला हुआ है। यह 48 मील लंबा और 11 मील चौड़ा है।

  • आरम्भ में समुद्र में दिशा का ज्ञान करने के लिये सूर्य और तारों का सहारा लिया जाता था।
  • वर्ष 2011 में बाल्टिक सागर की तलहटी में एक रहस्यमयी चीज मिली थी, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसमें जादुई शक्तियां हैं, जिनके चलते इसके आसपास गोताखोरों के उपकरण काम करना बंद कर देते हैं। लोगों का मानना है कि यह अंतरिक्ष के जीवों का Space Ship है, जो दुर्घटना के बाद समुद्र में आ गिरा था।
  • मृत सागर दुनिया में मौजूद सागरों में अकेला ऐसा समुद्र है जिसका पानी अन्य समुद्रों से तकरीबन 6-7 गुना ज्यादा (तकरीबन 7 प्रतिशत) खारा और भारी है।

  • यदि समुद्र का पानी खारा नहीं होता, तो गर्म क्षेत्र और गर्म हो जाते एवं ठंडे क्षेत्र और अधिक ठंडे हो जाते।
  • यदि समुद्र का पानी मीठा होता, तो मानसून बंगाल की खाड़ी से उठकर उत्तर भारत की तरफ न जाता ।
  • विशेषज्ञों के अनुसार आज के वैज्ञानिक ब्रह्माण्ड की जानकारी को कुछ समझ गये है, लेकिन समुद्र की जानकारी को बहुत ही कम समझे है।
  • समुद्र के पानी में इतना नमक मौजूद है कि यिद पूरे समुद्र का पानी सूख जाए तो पूरी धरती पर 500फ़ीट मोटी नमक की परत को फैलाया जा सकता है।
  • समुद्र के पानी का खारापन ठोस सोडियम क्लोराइड के कारण होता है।

  • हिंद महासागर दुनिया का सबसे गरम महासागर है।
  • हिंद महासागर के सतह के पानी का तापमान कभी-कभी 36.6 डिग्री तक पहुंच जाता है।
  • प्रशांत महासागर का नाम “प्रशांत” रखने का मतलब है “शांतिपूर्ण”।
  • लोगों ने जब पहली बार प्रशांत महासागर को देखा तो बहुत शांत पाया जिस कारण इसे “प्रशांत” का नाम दिया।

  • समुद्र के एक लीटर पानी के 13 बिलियन भाग में एक ग्राम सोना मिला रहता है।
  • दुनियाभर के लोग समुद्र के सिर्फ 5 प्रतिशत हिस्से के बारे में ही जानते हैं। 95 प्रतिशत समुद्र अभी भी हमारे लिए अनजाना है। समंदर अपने भीतर न जाने कितने रहस्यमय राज छुपाए हुए है।
  • समुद्र के अन्दर न जाने कितने अद्भुत जीव-जंतु, दुर्लभ पौधे और हैरान कर देने वाले बैक्टीरियां मौजूद हैं।
  • वैज्ञानिक का मानना है कि समुद्र में जीव-जंतुओं की 2 लाख से अधिक प्रजातियां विचरण करती हैं।
  • समुद्र के जल में बैक्टीरिया की 35,000 प्रजातियां, वायरस की 5,000 और एक कोशिकीय पौधों की करीब 1.5 लाख नई प्रजातियों की खोजी की गई हैं।

  • समुद्र मछलियों से भरा पड़ा हैं एवं मछली को समुद्र का प्रमुख जीव माना जाता है।
  • समुद्र में विशालकाय समुद्री सांप की लाखों प्रजातियां रहती है।
  • वैज्ञानिक समुद्र के अध्ययन को समुद्र-विज्ञान कहते हैं।
  • समुद्र-विज्ञान की शुरुआत केप्टन जेम्स कुक द्वारा सन् 1768 और 1779 के बीच प्रशांत महासागर के अन्वेषण के लिए की गयीं समुद्री यात्राओं से हुई।

  • पृथ्वी की सतह के करीब 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में समुद्र फैला हुआ है।
  • समुद्र के पानी की प्रमुख विशेषता इसका खारा या नमकीन होना है।
  • सुनामी एक जापानी शब्द है जिसका मतलब है, ऊँची समुद्री लहरें।
  • कुछ साल अमेरिकी महासागर में एक जल परी पाई गई थी, लेकिन उसे निकालते ही दहशत के कारण उसकी मृत्यु हो गयी थी । अखबारों में इसके चित्र भी छपे थे। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है यह कह पाना बड़ा मुश्किल है।
  • अटलांटिक समुद्र में एक ऐसी रहस्यमय जगह है जिसे Bermuda Triangle कहा जाता है।

  • Bermuda Triangle में पिछले 100 सालों में असामान्य रूप से कई वायुयान और जलयान रहस्यमय रूप से गायब हो गए हैं।
  • अब तक Bermuda Triangle में करीब 1000 व्यक्ति लापता हो चुके है।
  • वैज्ञानिक सिद्धांत के मुताविक पृथ्वी में जीवन की उत्पत्ति सबसे पहले महासागर में ही हुई थी।
  • समुद्र के अंदर शंख, तेल, गैस, मोती, मूंगा, सीपी, शैवाल, मछलि आदि हजारों ऐसी वस्तुएं पाई जाती है जिसका मनुष्य दोहन करता है।

  • समुद्री पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम के क्लोराइड के अतिरिक्त कई रासायनिक तत्व भी होते है।
  • समुद्र में लहरें पृथ्वी के घूमने के कारण ही उठती हैं।
  • समुद्र के पानी पर चंद्रमा और सूर्य की गुरुत्वाकर्षण शक्ति काम करता है।
  • हिन्दू धार्मिक ग्रंथो के अनुसार समुद्र को 7 भागों में बांटा गया है, जिनका विवरण इस प्रकार है- लवण का सागर, इक्षुरस का सागर, सुरा का सागर, घृत का सागर, दधि का सागर, क्षीर का सागर और मीठे जल का सागर।
  • वैज्ञानिकों के मुताविक समुद्र की उत्पत्ति करीब  50 – 100 करोड़ वर्षों के पहले हुई होगी।
Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here