घर बनाने का आसान तरीका । Ghar Kaise Banaye । घर में लकड़ी की चौखट के डिजाइन को कैसे सिलेक्ट करें

1
631
घर बनाने का आसान तरीका

 घर बनाने का सपना जब साकार होता है तो सबसे बड़ी खुशी मिलती है लेकिन आसान तरीके से और सस्ता घर कैसे बनाएं इसके लिए सही जानकारी होना जरूरी है। घर की अच्छी डिजाइन (Best for Home Designing) और उसकी लागत कम से कम  हो तो फिर क्या कहना। सस्ता और आसान  तरीके से घर बनाना चाहते हैं तो जा आर्टिकल पूरा पढ़े।

 घर की डिजाइन और निर्माण के साथ ही कौन सा चौखट चुने, जिससे कि आपका घर सबसे सुंदर और  लगे इसके लिए यह जानकारी है।

बिल्डिंग मटेरियल का चुनाव कैसे करें? सरिया कौन सा लगाएं?  पढ़ने के लिए क्लिक करें।

चौखट का निर्माण कैसे करें, मकान की डिजाइन कैसे कराएं? आपके जीवन भर की कमाई का सही उपयोग घर बनाने में होना चाहिए तो जानिए कम खर्च में सबसे अच्छा घर या मकान कैसे बनवाएं (Low cost house construction)

घर बनाने का आसान तरीका

नया घर आसान तरीके से बनाने के टिप्सTips to Build a New House the Easy Way in Hindi

घर बनवाने के टिप्स: बढ़ते परिवार और भविष्य की जरूरतों के अनुसार अपने मकान की डिजाइन के लेआउट को तैयार करें।

 आने वाले 20 साल में आपको कितने सदस्यों के लिए  कमरों की आवश्यकता पड़ेगी इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए बजट के अनुसार कमरों की संख्या तय करना चाहिए।

 मकान बनाते समय बजट का भी ध्यान रखें-

 मकान का बजट पहले से बना ले।  उससे अधिक पैसा अपने पास इमरजेंसी के लिए रखे। अगर आपका बजट काम है। मकान का स्ट्रक्चर बनवा लिया और कुछ कमरे रहने के लिए पूरी तरीके से निर्मित करवा ले बाकी प्लास्टर वगैरह दूसरों कमरे की छोड़ दें जैसे पैसे आएंगे वैसे आप इन कमरों के फर्निशिंग प्लास्टर जमीन और दरवाजे खिड़की का काम करा सकते हैं।

 बैडरूम लिविंग रूम,  स्टोर रूम सीढ़ियां बाथरूम का कितना आकार होना चाहिए, इस बात को अपनी आवश्यकता के अनुसार घर के मैप और डिजाइन में जरूर दर्ज करवाएं।

घर को हवादार बनाने के लिए Tips

मकान बनाते समय घर पर है वेंटीलेशन आती रहे ताकि घर में घुटन महसूस ना हो ऐसे में सही कंस्ट्रक्शन प्लैनिंग चुनना जरूरी।

पानी water supply और नाली की निकासी सही स्थान पर होना चाहिए ताकि सीलन की समस्या का सामना ना करना पड़े। electric supply के लिए सही जगह पर सही स्विच लगवाए, जैसे आंगन में भी लाइटिंग व्यवस्था जरूरत पड़ने पर काम आती है। रसोई घर में  पावर स्विच होना जरूरी है।  प्लगिन स्विच होना जरूरी होता है कभी-कभी सजावट आदि के लिए काम आता है।

वाहन की पार्किंग की व्यवस्था घर के अंदर करें ताकि आपकी कार/ दोपहिया वाहन सुरक्षित रहें, इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है।

सस्ते घर बनवाने के लिए डिजाइन और मैप पर ध्यान दें

सबसे पहले आप अपने घर का डिजाइन किसी सिविल इंजीनियर से बनवाएं। कंप्यूटर पर 3D डिजाइन देखने से आपके घर के हर हिस्से में क्या क्या बदलाव होगा यह पता चलता है।  घर का नक्शा एक बार बन जाने पर बाद में घर बनते समय किसी चीज का बदलाव नहीं करना चाहिए नहीं तो खर्चा बढ़ जाता है इसलिए सोच समझकर पहले घर का नक्शा बनवाना चाहिए।

आसान और सस्ता घर बनाने का यह तरीका अपनाएं

  •  घर 1 मंजिला बनवाना है कि 2 मंजिला या 3 मंजिला व  इसके साथ आंगन कितना छोड़ना इन सब बातों का लेआउट डिजाइन में जिक्र होना जरूरी है।
  • मकान के चारों तरफ किस और खिड़की खोल सकते हैं इस बात को पहले से क्लियर करने। इससे घर हवादार होता है। अगर मकान के अगल-बगल कोई जमीन खाली और बाद में उस पर मकान बन गया तो आपकी खिड़की ढक जाएगी इसलिए इस बात पर ध्यान रखना जरूरी है।
  •  इसके बाद किसी इंजीनियर या राजमिस्त्री से घर के नक्शे के आधार पर कौन कौन सा बिल्डिंग मटेरियल कितना लगेगा  एस्टीमेट  बनवाएं।
  • अपने क्षेत्र के थोक मार्केट पर पता करें कि बिल्डिंग मटेरियल  खरीदने का दाम कितना है।  याद रखिए कि फुटकर में सामान खरीदने से घर की लागत महंगी हो जाती है क्योंकि उत्तर में सामान महंगा मिलता है।
घर बनाने के लिए जरूरी बात
बालू ईटा और सीमेंट कितना लगेगा इससे थोक में पहले से रख लीजिए।
थोक मार्केट में और ज्यादा क्वांटिटी में लेने से  बिल्डिंग मटेरियल  सस्ता मिलता है।
सही सरिया की पहचान के लिए यह लेख पढ़ें  कौन सा सरिया सबसे बेहतर होता है।
बालू हमेशा फिट के अनुसार खरीदें।

सस्ता घर कैसे बनवाएं

 जेब से कम से कम पैसा खर्च हो इसलिए जरूरी है कि जान ले कि अगर 1 मंजिल का घर बनवाना है तो ‘लोड-बेअरिंग स्ट्रक्चर’ वाला घर बनवाए, इसमें खर्च कम आता है।  इसका स्ट्रक्चर 1 मंजिल के लिए सही रहता है और इसमें सरिया कम लगता है, इसलिए कम लागत आती है।  1 मंजिल के लिए फ्रेम स्ट्रक्चर सही नहीं है क्योंकि इससे ज्यादा खर्चा आएगा।

मकान के लिए सस्ता मटेरियल कौनकौन से?

घर की कम लागत के लिए घर  सस्ता बिल्डिंग मटेरियल  इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे फ्लाई-ऐश ईंट, कंक्रीट चौखट इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं। मकान बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली चौखट या लकड़ी के लिए महंगी लकड़ी की जगह बबूल की लकड़ी भी इस्तेमाल कर सकते हैं यह सस्ती होती है।

 घर का चौखट कैसे बनवाएं

कम कीमत में घर का चौखट बनाने के लिए कंक्रीट (RCC) चौखट का इस्तेमाल करना चाहिए।  जापानी चौखट का इस्तेमाल अपने घर में कर सकते हैं। यह लोहे, जस्ते का बना होता है जिसमें जंग नहीं लगता है और मजबूत टिकाऊ होता है।

₹65 स्क्वायर फीट के हिसाब से लकड़ी का चौखट आप इस लिंक से खरीद सकते हैं।

घर के  फ्लोर के लिए प्लास्टिक मार्बल  सबसे सस्ता

 जमीन के लिए मार्बल महंगा होता है इसलिए सिरेमिक टाइल्स का उपयोग किया जा सकता है। प्लास्टिक मार्बल का उपयोग कर सकते हैं। प्लास्टिक मार्बल का लुक ओरिजिनल मार्बल की तरह होता है और यह सालों साल चलता है। इसे ऑनलाइन खरीद कर लगा सकते हैं।

 टॉयलेट और बाथरूम को एक साथ बनवाएं.

और बीच में साडे 4 इंच दीवार का पर्दा देकर अलग अलग कर सकते हैं। 

मकान की नींव गहरी खुदवाएँ, जिससे मकान की मजबूती आती है।

आसान और सस्ता मकान बनाने के टिप्स 2021

  • यहां पर मकान बनाने के लिए कुछ टिप्स बताए जा रहे हैं टिप्स, जिससे आप अपने मकान की लागत कम कर सकते हैं और आसानी से आपका मकान बन जाएगा।
  • लोड बेअरिंग स्ट्रक्चर में खर्चा काम आता है। इस तरह के मकान में आरसीसी वाले खंबे नहीं होते हैं और ना बीम नहीं होता है। छोटे शहरों में  इस तरह के मकान बनवाए जाते हैं। मकान के छत का सारा लोड दीवारों पर होता है। इसमें कोई बीम वगैरह नहीं होती है, इसलिए सरिया की जरूरत नहीं होती है। मकान का सारा लोड दीवारों पर पड़ता है। केवल छत ढालने के लिए ही सरिया की जरूरत होती है। इस तरह के घर सस्ते बनते हैं और मजबूत टिकाऊ होते हैं।
  • फ्लाई ऐश ईट इसे AAC ब्लाक कहा जाता है यह सस्ता होता है, एक से एक से दीवार बनाने में  प्लास्टर करने की जरूरत नहीं होती है, डायरेक्ट पुट्टी  करके पुताई किया जाता है। प्लास्टर मटेरियल और मजदूरी की बचत हो जाती है, इस कारण से घर की लागत कम होती है।
  • वर्गाकार आकार में कमरे बनवाएं क्योंकि इससे लागत कम आती है।
Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here