राष्ट्रमंडल खेल दिवस क्या हैं व कब मनाया जाता हैं, महत्वपूर्ण भाषण, थीम 2018

0
925
commonwealth-day-in-hindi

 Common Wealth Game Day Kya Hai – राष्ट्रमंडल दिवस भारत के साथ मिलकर कई अन्य राष्ट्रों द्वारा मिलकर मनाया जाता हैं। यह दिवस उन देशों के बीच मनाया जाता हैं जो राष्ट्रमंडल देशकों की सूची में सम्मिलित होने लिए निर्धारित मानकों को पूरा कर समझौते पर हस्ताक्षर करते हैं। इस सूची में सम्मिलित सभी राष्ट्र यह दिवस आपसी तालमेल व मानवता को बढ़ावा देने के ले साथ मिलकर मनाते हैं। राष्ट्रमंडल दिवस के दिन पसभी सदस्य एक साथ मिलकर रहने व प्रत्येक समस्या को शांति से हल करने का प्रयत्न करते हैं।

राष्ट्रमंडल सदस्यों में 53 देश सम्मिलित हैं जिनमें भारत एक शक्तिशाली सदस्य हैं। इस संगठन में ज्यादातर वही राष्ट्र शामिल हैं जो कभी न कभी ब्रिटिश शासन का गुलाम रहे हैं।

राष्ट्रमंडल दिवस का इतिहास व इसकी शुरूआत – History of Common wealth game day

महारानी विक्टोरिया नें पहली बार सन् 1901 में अपने जन्म दिन के मौके पर इस तरह के संगठन के बारे में सोचा था, इसके बाद उनकी मृत्यु के उपरांत एक वर्ष बाद सर्वप्रथम एम्पायर डे (साम्राज्य दिवस) का आयोजन सन् 1902 में किया गया था. इसके कुछ समय व्यतीत होने के उपरांत 1958 में हेरोल्ड मैकमिलन ने एम्पायर डे का नाम बदलकर कामनवेल्थ डे (राष्टमंडल दिवस) कर दिया था। दुनिया में कई देशों पर ब्रिटिश हुकूमत का राज हुआ करता था. इन सब में वह देश धीरे-धीरे आजादी की ओर अग्रसर थे. इन सभी देशों को एकत्रित रखने के उद्देश्य से राष्ट्रमंडल दिवस मनाने की घोषणा की गई थी, क्योंकि एकता ही एक ऐसा मंत्र हैं जो दुनिया में शांति कायम रख सकती हैं।

कब मनाया जाता हैं राष्ट्रमंडल दिवस- When do we Celebrate Common wealth Day

राष्ट्रमंडल दिवस प्रत्येक वर्ष मार्च माह के दूसरे सोमवार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। राष्ट्रमंडल राष्ट्र का संगठन सन् 1931 में हुआ था, 1949 में ब्रिटिश शब्द को एक नया नाम दिया गया जिसके उपरांत अलह हुए ब्रिटिश राष्ट्रों को राष्ट्रमंडल राष्ट्रों के नाम से जाना जाने लगा।

इस संगठन बनने के कुछ समय बाद राष्ट्रमंडल दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया इसके बाद यह बात सामने आयी कि किस दिन इसे मनाया जाये, तब सन् 1973 में रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी ने एक प्रस्ताव रखा, जिसमें राष्ट्रमंडल दिवस को मार्च माह के दूसरे सोमवार को मनाने की बात कही गयी तभी से यह दिवस प्रत्येक वर्ष सभी राष्ट्रमंडल देश मार्च महीने के दूसरे सोमवार को मनाते हैं।  इसके बाद इस दिवस के लिए एक नयी थीम रखने पर भी विचार किया गया, इस थीम का चुनाव सामाजिक मुद्दो को ध्यान में रखते हुए किया जाता हैं, या फिर इस तरीके से कहा जाये कि इस दिन ऐसे विषय को चुना जाता है जिससे समाज का भला हो एवं एकता कायम रहे।

राष्ट्रमंडल दिवस 2018 – Common wealth Day 2018 Theme

इस साल यानि 2018 में राष्ट्रमंडल दिवस मनाने की तारीक 12 मार्च है. इस बार राष्ट्रमंडल दिवस पर थीम ‘टुवार्ड ए कॉमन फ्यूचर’ निर्धारित की गयी हैं। इस दिन का आयोजन रानी के द्वाराक दिये जाने वाले भाषण से किया जायेगा जिसे आप टीवी या इंटरनेट के माध्यम से सुन सकते हैं। इस दिन समाज के लिए लाभदायक होने वाले विचारों को सम्मिलित किया जाता हैं चाहे वह किसी के भी द्वारा दिया गया हो। इसमें कोई भी अपने विचारों को व्यक्त कर सकता हैं.

राष्ट्रमंडल दिवस 2018 में होने वाली प्रतियोगिताएं-Common wealth day Activities 2018 in hindi

इस वर्ष लंदने में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाने का प्रावधान हैं, यहां पर होने वाले सास्कृतिक कार्यक्रम में सभी देशों के युवा बच्चे सम्मिलित होकर अपने-अपने देश की संस्कृति एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. यहां पर मुख्य रूप से नृत्य, संगीतकार व अभिनय करने वाले अपनी आदाओं से जलवा विखेरते नजर आयेंगे। इतना ही नहीं यहां विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं नाट्य मंचन का भी आयोजन देखने को मिलेगा।

राष्ट्रमंडल दिवस का महत्व-Importance of Commonwealth day

  • बिटिश शासन के गिरने के उपरांत, विभिन्न आजाद देशों को संगठन में रखने के लिए राष्ट्रमंडल दिवस को मनाना प्रारम्भ किया गया था एवं राष्ट्रमंडल दिवस के दिन इन देशों ने मानवता को ध्यान में रखते हुए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लेकर शुरूआत की।
  • इस संगठन में भारत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण एवं शक्तिशाली सदस्य के रूप में हैं। इस दिन पर हमारा देश मानवता, शांति एवं साथ मिलकर आगे बढ़ने में काफी दिलचस्पी दिखाता हैं।
  • इस दिन दुनियाभर के लाखों लोग साथ मिलकर सांसारिक समस्याओं से निपटने का संकल्प लेते हैं और दुनिया में खुशहाल माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। जिससे लोग आपस में भाईचारे के साथ मिलकर रह सकें।
Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here