दुनिया की 05 सबसे बड़ी सेनाएं

0
786
Largest Army in The World in Hindi

Largest Army in The World in Hindi – आप सभी का मेरे एक और आर्टिकल में स्वागत है। दोस्तो आज हम आपको एक काफी दिलचस्प और महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताने जा रहा हूं। दोस्तो हम सभी अपने देश में शान से रहते है। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि हम अपने देश में इतनी सुख और शांति से जिनके कारण रहते है, वह हमारे देश की सुरक्षा कैसे करते है, उनकी ताकत क्या है और वह कैसे काम करते है। क्या आपने कभी दुनिया की सबसे बड़ी और शक्तिशाली सेना के बारे में सोचा है। यदि नहीं तो आज इस पोस्ट में में आपकी थोड़ी मदद करना चाहूंगा। आज में आपको दुनिया की टॉप 05 सबसे बड़ी सेनाओं के बारे में जानकारी देने जा रहा हूं।

5-रूस(Russia)

रूस की सेना दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी सेना है। रूस का मुख्यालय मास्को में है और इनकी सक्रिय सेना करीब 845,000 है। इसके साथ इस सेना के पास कुल टैंक करीब 15398, बख्तरबंद लड़ाकू वाहन 32,298, कुल विमान 3547, इसके साथ 478 हमला करने वाले हेलीकॉप्टर है। इसके साथ ही रूस की सेना का बजट करीब 65.6 अमेरिकी डॉलर है जो काफी अच्छा है। इसके साथ ही रूसी वायु सेना और नौसेना के पास सबसे अच्छे हथियार और सुविधाएं है।

4-उत्तर कोरिया(North Korea)

इस सूची में चौथे नम्बर पर उत्तर कोरिया की सेन्य शक्ति है। उत्तर कोरिया की सेना की स्थापना 1948 में की गयी थी। इस सेना का मुख्यालय प्योंगयांग उत्तर कोरिया में है। इस देश की सक्रिय सैन्य शक्ति 1,19,000 है यहां टैंको की संख्या 4200 है, बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों(एएफवी) की संख्या 4100 है, एयरक्राफ्ट 944 और लड़ाकू हेलीकॉप्टर 20 है। इसके साथ इस सेना के पास रासायनिक हथियारों के साथ रॉकेट भी शामिल है जिन्हे युद्ध के दौरान यूज किया जाता है। इस सेना का आदर्श “Powerful and prosperous nation” है।

3-भारत(India)

दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं की सूची में भारत तीसरे नम्बर की सेना है। इसकी स्थापना 1947 में हुई थी और मुख्यालय नई दिल्ली में है। भारत की सक्रिय सैन्य शक्ति 1,325,000 है, 200 से ज्यादा ट्रक जो सामान को ले जाने के उपयोग में आते है, 6464 टैंक, 6704 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, कुल 2086 विमान, 19 लड़ाकू हेलीकॉप्टर है। भारतीय सेना सातों दिन और चौबीसों घंटे प्रत्येक परिस्थिति में कार्य करने के लिए तैयार रहती है। भारतीय सेना का नारा  “स्वयं से पहले सेवा” है।

2-संयुक्त राज्य अमेरिका (United States)

संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना इस सूची में दूसरे नम्बर पर है। इस देश की रक्षा के लिए सैन्य बल करीब 1,492,200 है, सेना की स्थापना 1977 में हुई थी। इस सेना के पास 8,848 टैंक है, 41062 ब़क्तरबंद लड़ाकू वाहन(एएफवी), 1331 मल्टीपल रॉकेट सिस्टम, 1344 एयरक्राफ्ट, 97  हेलीकॉप्टर और अन्य सुरक्षा से सम्बन्धिक उपकरण है। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है। इस सेना का आदर्श  “This we’ll defend” है।

1-चीन(China)

विश्व की संख्या बल में सबसे बड़ी सेना चीन की है। इस सेना को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी(पीएलए) के रूप में भी जाना जाता है। इस सेना का सैन्य बल 2,333,000 है। इसका मुख्यालय बीजिंग में है। इस सेना के पास 9,150 टैंक, करीब 4788 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन(एएफवी), 1710 सेल्फ प्रोपेल्ड गन्स(एसपीजी), कुल 2942 विमान के साथ कई अन्य आधुनिक हथियार भी है। इस सेना का आदर्श “serve the people” है।

दोस्तो सेना किसी भी देश की हो वह अपने देश की सुऱक्षा कितने किठन हालात में करती है, इसलिए हम सभी को सेना चाहे किसी भी देश की हो उनका सम्मान करना चाहिए।

आशा करता हूं आपको Largest Army in The World in Hindi के बारे में दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी ऐसी हो और जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग पर निरन्तर विजिट करना नहीं भूलें साथ ही इस जानकारी को अपने दोस्तो में शेयर करना नहीं भूलें, धन्यबाद।

Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here