इतिहास के 10 सबसे अमीर लोग

0
8223

 Top 10 Richest People Of Human History-  इतिहास का सबसे अमीर आदमी कौन है? ये सवाल जितना सीधा है इसका जवाब उतना ही मुश्किल। इस लिस्ट में दिल्ली की सत्ता पर राज करने वाले मुगल सम्राट अकबर भारत के सबसे अमीर आदमी हैं। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में टिम्बकटू के राजा मनसा मूसा टॉप पर हैं। दुनिया में अमीरों का रहन-सहन हमेशा ही विलासिता भरा ही रहा है। ऐसे में मानवीय इतिहास के सबसे अमीर लोगों का कोई भी चयन निर्विवाद नहीं हो सकता।

10. चंगेज खान मंगोलिया (Changez khan, Mongolia) – चीन से यूरोप तक सन् 1162 से 1227 तक राज करने वाले चंगेज खान ftUgkSus इतिहास में सबसे बड़े साम्राज्य को संभाला था। चंगेज खान को दुनिया के सबसे सफल सेनानायकों में गिना जाता है। बहुत ज्यादा ताकतवर होने के बावजूद चंगेज खान ने बहुत ज्यादा दौलत नहीं इकट्ठा की थी। वो लूट का /ku अपने सैनिकों में बांट देता था। लूट में उसे भी हिस्सा मिलता था लेकिन ज्यादा नहीं। इतिहासकारों के अनुसार चंगेज खां ने अपने कभी कोई महल, मकबरा, मंदिर या घर नहीं बनवाया।

  1. बिल गेट्स अमेरिका, (Bill Gates, America)– कंप्यूटकर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर जीवित इंसान हैं। फोर्ब्स मैगजीन के अनुमान इस साल गेट्स कुल संपत्ति 78.9 अरब डॉलर होगी।

8-एलन रूफुसइंग्लैंड (Alan Rufus)एलैन इंग्लैंड के शासक विलयम द कांकरर का भतीजा था। नार्मन विजय के दौरान वो अपने अंकल के साथ था। उनकी मौत के समय उनकी संपत्ति 11 हजार पाउंड थी। अगर वर्तमान में उनकी संपत्ति आंकी जाई तो वह 194 अरब डॉलर होती है। कुछ अध्यनकर्ताओं के अनुसार उसके पास इंग्लैंड की कुल जीडीपी की सात प्रतिशत संपत्ति थी।

7-जॉन डी रॉकफेलरअमेरिका (John D Rockefeller)– रॉकफेलर ने तेल उत्पादन के क्षेत्र में 1863 में कदम रखा था और 1880 तक अमेरिका के 90 प्रतिशत तेल उत्पादन पर उनका कब्जा हो चुका था। 1918 में जॉन डी रॉकफेलर द्वारा भरे गए इनकम टैक्स के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 1.5 अरब डॉलर थी। उन्होंने 1863 में पेट्रोलियम इंडस्ट्री में निवेश करना शुरू किया था। अगर वर्तमान में उनकी संपत्ति आंकी जाए तो वह 341 अरब डॉलर होती है।

irocker001p1

6-एंड्रयू कार्नेगीअमेरिका (Andrew Carnegie) – कार्नेगी को अमेरिकी इतिहास का सबसे अमीर आदमी भी माना जाता है। उन्होंने अपनी कंपनी यूएस स्टील को 1901 में 48 करोड़ डॉलर में बेची थी। उस समय ये अमेरिका की जीडीपी की 2.1 फीसदी से अधिक थी। अगर वर्तमान में उनकी संपत्ति आंकी जाए तो वह 372 अरब डॉलर होती है।

5-जोसेफ स्टालिनसोवियत संघ (Joseph Stalin)– जोसेफ स्टालिन विश्व के सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों में गिने जाने वाले देश के तानाशाह थे। 1950 में सोवियत संघ में राज करने वाले जोसेफ की संपत्ति दुनिया की जीडीपी की 9.6 प्रतिशत थी। इसलिए ज्यादातर सर्वे में उन्हें इतिहास के सबसे अमीर लोगों में गिना जाता है।

4-अकबरभारत (Akbar)– भारत, मुगल साम्राज्य का बादशाह, दुनिया की तत्कालीन जीडीपी के 25 प्रतिशत का मालिक- भारत के मुगल वंश के सबसे महान शासक माने जाने वाले अकबर का दुनिया की कुल जीडीपी की एक चौथाई पर नियंत्रण था। एक रिपोर्ट के अनुसार इतिहासकार अकबर के शासन में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी एलिजाबेथ कालीन इंग्लैंड के समान थी। हालांकि भारतीय अभिजात्य वर्ग का रहन-सहन यूरोपीय अमीरों की तुलना में ज्यादा विलासिता भरा था।

3-सम्राट शेनजोंगचीन (Emperor Shenzong)– दुनिया की कुल तत्कालीन जीडीपी के 25-30 प्रतिशत पर नियंत्रण- चीन के सॉन्ग वंश (960-1279) को मानवीय इतिहास के सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में गिना जाता है।साल 1048 से 1085 तक राज करने वाले शेनजोंग की संपत्ति दुनिया की जीडीपी के 25 प्रतिशत के बराबर थी।

2-आगस्टस सीजररोम (Augustus Caser)– – रोम के शासक आगस्टस सीजर का दुनिया की तत्कालीन जीडीपी के 25-30 प्रतिशत हिस्से पर आधिपत्य था। 63 बीसी से 11 एडी तक राजा रहे अगस्तस की संपत्ति 46खरब डॉलर यानि 2921 खरब रुपए बताई गई है।

1-मनसा मूसामाली (Mansa Musa)– टिम्बकटू के राजा मनसा मूसा को अब तक का सबसे अमीर व्यक्ति मानाजाता है। उसके पश्चिम अफ्रीकी साम्राज्य को उस समय दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण उत्पादक देश था। उस समय सोने की मांग पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा थी । सूची में 1280 से 1337 तक टिम्बकटू के राजा रहे मनसा मूसा कि संपत्ति सबसे ज्यादा बताई गई है।

Mansa Musa

Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here