इस्लाम के रोचक तथ्य | Interesting Facts about Islam in Hindi

0
1516
Interesting-Facts-about-Islam-in-hindi

इस्लाम के रोचक तथ्य | Interesting Facts about Islam in Hindi

1-अल्लाह को 99 नाम है और हर नाम का अलग मतलब है। जैसे ‘अल-रहमान’ का मतलब है ‘सबसे दयालु’, अल-हफी का मतलब है ‘सबका रखवाला’ आदि।

2- हजरत मुहम्मद के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के नाम से मनाया जाता है.

3- हजरत मोहम्मद साहब पर जो अल्लाह की पवित्र किताब उतारी गई है, वह है- कुरआन। अल्लाह ने फरिश्तों के सरदार जिब्राइल अलै. के मार्फत पवित्र संदेश (वही) सुनाया। उस संदेश को ही कुरआन में संग्रहित किया गया हैं। कुरआन को नाजिल हुए लगभग 14 सौ साल हो गए लेकिन इस संदेश में जरा भी रद्दोबदल नहीं है।

4-अधिकतर मुस्लिम अरब लोग नहीं होता। दुनिया के केवल 15 फीसदी मुस्लिम ही अरब हैं।

5-इस्लाम धर्म की मान्यताओं में बेटियों को वरदान माना जाता है।

6-कुछ विद्वानों के मुताबिक इस्लाम के संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब सल्ल. का जन्मदिन हिजरी रबीउल अव्वल महीने की 2 तारीख को मनाया जाता है। 571 ईसवी को शहर मक्का में पैगंबर साहब हजरत मुहम्मद सल्ल. का जन्म हुआ था। मक्का सऊदी अरब में स्थित है।

7-सभी अरबी मुस्लिम नहीं हैं। अरबी लोग ईसाई, बौद्ध, यहूदी, एथेस्ट भी हैं। फिर भी इन्डोनेशिया में मुस्लिम आबादी ज्यादा है। इंडोनेशिया के बाद पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश का नंबर आता है।

8-ईश्वर को अरबी भाषा में ‘अल्लाह’ कहा जाता है

9- इब्‍न ईशाक ने सबसे पहले हजरत मुहम्मद का जीवन चरित्र लिखा था.

10-अलजेब्रा, एक अरबी शब्द ‘अल-जब्र’ से आता है, जो इस्लाम की प्रमुख भाषा है|

11-अल्ला-हु-अकबर का मतलब है ‘अल्लाह महान है’। मुस्लिम लोग अपने दुख-दर्द और चिंताएँ मिटाने के लिए ऐसा कहते हैं। जो व्यक्ति मुसलमान नहीं है वह इसका अर्थ लगा सकता है कि ‘ईश्वर महान है’।

12- हिंसा इस्लाम के खिलाफ है। इस्लाम का मतलब है शांति और लोगों को कड़ाई से इसका पालन करना चाहिए। इस्लाम मानवता पर आधारित है और मोहम्मद साहब ने तो उन लोगों को भी प्यार किया जिन्होंने उन पर कचरा फेंका था। जो व्यक्ति अपने आपको मुसलमान कहता है और हिंसा फैलाता है इस्लाम ऐसे व्यक्ति के स्वीकरा नहीं करता है।

13- आप जानकरा हैरान होंगे कि मैरी या मरियम का नाम जितना बाईबल में लिखा है उससे कहीं ज्यादा कुरान में लिया गया है।

14-मोहम्मद साहब इस्लाम के अंतिम धर्मगुरु हुये। उनका आदर सबके मन में हैं लेकिन उनकी पूजा नहीं की जाती है। यदि अल्लाह के अलावा कोई किसी और की पूजा करता है तो उसे पाप समान समझा जाता है जिसे शिर्क कहा जाता है। मक्का और मोहम्मद दोनों को इस्लाम में बहुत माना जाता है लेकिन उनकी पूजा नहीं की जाती है।

15-ईसाई धर्म के बाद, इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है और तेजी से बढ़ता हुआ धर्म है, 2050 तक यह ईसाई धर्म के बराबर हो जाएगा।

16- हजरत मुहम्मद का जन्म 570 ई. में मक्का में हुआ था, हजरत मुहम्मद को 610 ई. में मक्का के पास हीरा नाम की गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी.

17- हजरत मुहम्मद की शादी 25 साल की उम्र में खदीजा नाम की विधवा से हुई, हजरत मुहम्मद की बेटी का नाम फतिमा और दामाद का नाम अली हुसैन है.

18-इस्लाम में बच्चे के भ्रूण को मारने पर प्रतिबंध है। यदि उससे माँ को खतरा है तो ऐसा किया जा सकता है।

19-मुस्लिम महिलाएं अकेली यात्रा नहीं कर सकती हैं। यह केवल उनकी रक्षा के लिए है, उन्हें अपने पिता, भाई या पति के साथ ट्रैवल करना चाहिए। फिर भी कुछ महिलाएं इसका पालन नहीं करती हैं और अकेले ही यात्रा करती हैं। फिर भी कई मुस्लिम देशों में महिलाओं को अकेले यात्रा नहीं करने के बारे में कानून बना हुआ है।

20-बुरखा या हिजाब का मतलब सिर्फ अपने आप को ढ़कना है। मुस्लिम महिला के लिए बुरखा पहनना अनिवार्य नहीं है, वे अन्य ढीले और मॉडर्न परिधान भी पहन सकती हैं। बस आपके शरीर का कोई हिस्सा दिखना नहीं चाहिए।

Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here