भारत के अलावा ये हैं दुनिया में सबसे ज्यादा हिन्दू जनसंख्या वाले देश

0
703
hindu_rashtra

दुनिया के सभी धर्मों में हिन्दू धर्म को प्राचीन धर्मों में एक माना जाता है लेकिन फिर भी हिन्दू धर्म को मानने वाले लोगों की तादाद सबसे ज्यादा नहीं है।

इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हिन्दू धर्म से कई अलग-अलग सम्प्रदायों का जन्म हुआ है जिन्हे हिन्दू धर्म में नहीं गिना जाता है, यही कराम है कि सबसे प्राचीन धर्मों में से एक होने के बावजूद भी इसकी आवादी का रेश्यो बहुत कम है।

आज हम इस लेख में आपको बताने जा रहे है उन देशों के बारे में जहां सबसे ज्यादा हिन्दू आबादी निवास करती है।

भारत – जैसा कि आप जानते होंगे कि हमारे देश का बटवारा ही धर्म के नाम पर हुआ था। तो स्वाभाविक है कि भारत में सबसे ज्यादा हिन्दू निवास करते हैं. लेकिन देखा जाये तो आजादी के बाद हिन्दुओं के प्रतिशत में कमी दर्ज की गयी है। वर्तमान में हिन्दुस्तान में हिन्दुओं की अबादी 79.8 प्रतिशत है।

नेपाल- नेपाल एक मात्र राष्ट्र था जो हिदू राष्ट्र हुआ करता था लेकिन वर्तमान में नेपाल को एक लोकतंत्र और धर्म निरपेक्ष देश का दर्जा मिल गया है। यह मुख्य बजह है कि आज भी नेपाल में हिन्दुओं की एक बड़ी आबादी निवास करती है। नेपाल में कुल आबादी की लगभग 81.3 प्रतिशत जनसंख्या हिन्दुओं की है।

बांग्लादेश- 1951 के करीब बाग्लादेश में करीब 22 प्रतिशत हिन्दू आबादी थी लेकिन वर्तमान में यह संख्या बहुत कम हो गयी है। अब बांग्लादेश में कुल आबादी की करीब 10 प्रतिशत हिन्दू जनसंख्या है।

श्रीलंका – हमारे देश के पड़ोसी श्रीलंका में भी हिन्दू आबादी का प्रतिशत अच्छा है। वर्तमान में यहां कुल आबादी की लगभग 12.5 प्रतिशत हिन्दू है।

मलेशिया-  देखा जाय तो मलेशिया एक मुस्लिम बाहुल्य देश है लेकिन यहां भी हिन्दुओं की जनसंख्या अच्छी है। मलेशिया में कुल आबादी की करीब 6.5 प्रतिशत हिस्सा हिन्दुओं का है।

पाकिस्तान- भारत और पाकिस्तान बटवारे के समय पाकिस्तान में हिन्दुओं की अच्छी तादाद थी लेकिन वहां हिन्दुओं के प्रति सरकार व वहां की जनता के नकारात्मक रवैये के कारण हिन्दुओं की आबादी में काफी कमी दर्ज की गई है। वर्तमान में देखा जाये तो पाकिस्तान में हिन्दुओं की कुल आबादी की कह सकते है न के समान करीब 2 प्रतिशत बची हुई है।

संयुक्त राज्य अमेरिका- अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली और विकसित देश है, यही वजह है कि वहां व्यापार व नौकरी के अच्छे विकल्प मौजूद है। नौकरी और अच्छे व्यापार के चलते लोग अमेरिका में जाते हैं और कुछ समय बाद वहीं बस जाते हैं, इनमें हिन्दुओं का भी एक बड़ा हिस्सा है। वर्तमान में अमेरिका की कुल आबादी की करीब 0.50 प्रतिशत आबादी हिन्दुओं की है।

फिलिपिन्स – काफी समय पहले हिन्दू फिलिपिन्स में जाकर रहने लगे थे. उनके वंशज आज भी वहां मौजूद है. फिलिपिन्स में कुल आबादी की करीब 1.20 प्रतिशत हिन्दू जनसंख्या है।

दोस्तो आपको यह जानकारी कैसी लगी, कमेंट के साथ अपने विचार जरूर व्यक्त करें।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें।

अगर आप किसी बिषय के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं और लिखना आपका शौक है तो अजबगजबजानकारी.कॉम पर जरूर शेयर करें। इसके लिए आप अपने लेख को [email protected] पर भेज सकते हैं। आपका लेख आपके नाम और फोटो के साथ इस ब्लॉग पर प्रकाशित किया जायेगा।

साधना अजबगजबजानकारी की एडिटर और Owner हूं। मैं हिंदी भाषा में रूचि रखती हूं। मैं अजब गजब जानकारी के लिए बहुत से विषयों पर लिखती हूं | मुझे ज्यादा SEO के बारे में जानकारी तो नहीं थी लेकिन फिर भी मैने हार नहीं मानी और आज मेरा ब्लॉग अच्छे से काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here