11 मार्च की विश्वस्तरीय ऐतिहासिक घटनाएं…

Historical Event of 11 March in Hindi – दोस्तो प्रत्येक दिन देश व दुनिया में कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती रहती हैं, जो इतिहास बन जाती हैं यदि उन घटनाओं को पलटकर देखा जाये तो वह घटनाएं हमारे लिए बिशेष बन जाती हैं। तो आइये आज हम आपको11 मार्च की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं व इतिहास के बारे जानकारी देने जा रहा हूं।

11 मार्च की विश्वस्तरीय ऐतिहासिक घटनाएं- Historical world Event of 11 March in Hindi

  • 1399 में दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने सिन्धु नदी पार की।
  • रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कोलकाता के टाउन हॉल में सन 1881 में स्थापित की गई।
  • 1917 में बगदाद पर ब्रिटिश फौजो ने कब्जा किया।
  • मास्को रूस की राजधानी सन 1918 में बनी।
  • 1935 में बैंक कनाडा का गठन किया गया।
  • 1963 में सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
  • 1981 में चिली में संविधान लागू हुआ।
  • 1990 में लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1999 में इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।
  • 2001 में पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने।
  • स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में सन 2004 में 190 मरे, 1200 घायल।
  • 2006 में यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले क़ानून को बहुमत से पारित किया।
  • 2007 में सुनिता ने कोलकाता से वाघा तक के 2,012 किमी के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलाकर पूरा किया।
  • 2008 में पाकिस्तान के लाहौर में हुए दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोग मारे गये।
  • 2008 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।
  • सन 2011 में तोहोकू के नज़दीक भूकंप से जापान में सुनामी और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा हुआ।

11 मार्च को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति – March 11 famous birthdays

  • क्रिकेट खिलाड़ी विजय हजारे का जन्म 1915 में हुआ।
  • हैदराबाद रियासत के साथ संघर्ष करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में से एक मदनसिंह मतवाले का जन्म 1925 में हुआ।
  • रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक वी.शांता का जन्म 1927 में हुआ।

प्रसिद्ध व्यक्ति जिनका निधन 11 मार्च को हुआ –  Famouse People Died on 11 March

  • 1689 में औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी की हत्या की।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त का 1980 में निधन।

Leave a Comment