ब्रह्मवैवर्तपुराण पुराण में कुछ ऐसे दिनों के बारे में जिक्र किया गया हैं, इन दिनों पति-पत्नी को एक-दूसरे के करीब नहीं आना चाहिए। इन दिनों पति-पत्नी को किसी भी प्रकार में शारीरिक संबंध बनाना अशुभ माना गया हैं। इन दिनों ऐसा करने से बुरे परिणामों का सामना करना पड़ सकता हैं। आइये जानते हैं किन-किन दिनों पति-पत्नी को एक दूसरे से शारीरिक संबंध नहीं स्थापित करना चाहिए…
1-अमावस्या
हिन्दु शास्त्रों के अनुसार अमावस्या के दिन पति और पत्नी को एक –दूजे से किसी भी प्रकार का शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करना उनके विवाहित जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालता हैं।
2-पूर्णिमा की रात
पूर्णिमा की रात भी पति-पत्नी को शारीरिक रिश्ता नहीं बनाना चाहिए, इस रात भी विवाहित जोड़े को एक दूसरे से दूर रहना चाहिए।
3-संक्रांति
संक्रांति के समय भी पति-पत्नी का एक दूसरे के नजदीक आना अच्छा नहीं होता हैं। इस समय एक दूसरे से अलग रहना ही हितकारी होगा।
4-चतुर्थी व्रत
यदि तिथियों की बात की जाये तो चतुर्थी और अष्टमी तिथि पर विवाहित जोड़े को एक-दूसरे से दूरी बनाकर रहना चाहिए।
5-श्राद्ध या पितृ पक्ष
श्राद्ध या पतृ पक्ष चल रहे हों तब भी विवाहित जोड़े को एक दूसरे से संबंध बनाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए।
6-व्रत
जिस दिन पति या पत्नी दोनों में से कोई भी व्रत रखता हैं, उस दिन उनको विशेष सावधानी वरतनी चाहिए , भूलकर भी उस दिन शारीरिक रिश्ते नहीं बनाने चाहिए।
7-नवरात्र
हिन्दु धर्म में नवरात्र के दिन सबसे पवित्र दिनों में गिने जाते हैं। इन दिनों भी विवाहित दंपति को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए।