आइये जानते हैं मेष राशि के लोगों के बारे में कुछ खास बातें…

0
794
Mesh-Rashi-In-Hindi

Mesh Rashi In Hindi  | Aries Zodiac In Hindi| Facts About Mesh Rashi In Hindi  – ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों के नाम की शुरूआत चू, चे, चो, ला, लू, ले, लो, अ से होती हैं, वह लोग मेष राशि के होते हैं। राशि चक्र की प्रथम राशि मेष हैं। इस राशि के स्वामी मंगल हैं और राशि का चिन्ह मेढ़ा होता हैं। जो संघर्ष का परिचायक हैं। आइये जानते हैं मेष राशि के लोगों की कुछ खा बतों के बारे में—

मेष राशि के लोगों की कुछ खास बातें –   Aries Zodiac (Mesh Rashi) in Hindi

1-मेष राशि के लोग बहुत आकर्षक होता हैं एवं इनका स्वभाव कुछ रूखा होता हैं. इस राशि के लोगों को किसी के दवाब में कार्य करना पसंद नहीं होता हैं। यह आदर्शवादी और चरित्रवान होते हैं।

2-इस राशि के लोग निर्णय लेने में जल्दबाजी करते है एवं जिस कार्य को करने की इन्होंने जिम्मेदारी ली होती हैं उसे पूरा किये बगैर पीछे नहीं हटते हैं।

3-कम बोलना, अभिमानी, प्रेम संबंधों से दुःखी, हठी , गलत कार्यो से बचने वाले, नौकरी एवं महिलाओं से त्रस्त, कर्मठ, प्रतिभाशाली, यांत्रिक कार्यो में सफल होते हैं।

4-मेष राशि के लोग बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी होते हैं, इनका समाज में वर्चस्व रहता हैं एवं मान सम्मान की प्राप्ति होती हैं।

5-इस राशि के लोगों को एक जगह पर ज्यादा दिनों तक रहना पसंद नहीं होता हैं, नेतृत्व क्षमता अधिक होती हैं।

6-मेष राशि के लोगों की कल्पना शक्ति प्रबल रहती हैं एवं सोचते बहुत ज्यादा हैं। जैसा उनका स्वभाव होता हैं वैसी ही दूसरों से अपेक्षा करते हैं जिस कारण कई बार धोखा भी खाते हैं।

7-इस राशि के लोग लालची नहीं होते हैं एवं दूसरों की मदद करना इन्हे अच्छा लगता हैं।

8-मेष राशि के लोग जिद्दी किस्म के होते हैं। इनके भीतर एक कलाकार छिपा होता हैंष

9-इस राशि के लोग अपमान जल्दी नहीं भूलते हैं, और मौका पाते ही प्रतिशोध लेने में देरी नहीं करते हैं।

10-अग्नि तत्व होने के कारण क्रोध बहुत ही जल्दी आ जाता हैं, इनमें किसी भी चुनौती को स्वीकार करने की पृवृत्ति पायी जाती हैं।

साधना अजबगजबजानकारी की एडिटर और Owner हूं। मैं हिंदी भाषा में रूचि रखती हूं। मैं अजब गजब जानकारी के लिए बहुत से विषयों पर लिखती हूं | मुझे ज्यादा SEO के बारे में जानकारी तो नहीं थी लेकिन फिर भी मैने हार नहीं मानी और आज मेरा ब्लॉग अच्छे से काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here