मिस्र के बारे में हैरान करने वाले रोचक तथ्य..

0
1300
interesting-facts-about-egypt-in-hindi

Egypt culture and Histroy in hindi – मिस्र अपनी सबसे प्राचीन सभ्यता के लिए जाना जाता है। वैसे तो मिस्र में करीब 138 पिरामिड हैं और लेकिन गिजा का ‘ग्रेट पिरामिड’ विश्व के सात अजूबों की सूची में शामिल है। माना जाता है कि मिस्र के पिरामिडों का निर्माण तत्कालीन राजाओं के शवों को दफनाने के लिए किया जाता था साथ ही खाने-पीने की चीजें, बर्तन, कपड़े, हथियार आदि भी साथ में दफन कर दिये जाते थे। मिस्त्र के लोगों की मान्यता है कि यह सब करने से मरने के बाद व्यक्ति दूसरी दुनिया में चला जाता था, जहां उनके साथ दफनाई गयी चीजें उनके काम आती हैं।

मिस्र आधिकारिक तौर पर मिस्र अरब गणराज्य, एक अंतरमहाद्वीपीय देश है। जो अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी कोने और एशिया के दक्षिण-पश्चिम कोने में फैला है। मिस्र, अफ्रीका और मध्य पूर्व के सबसे अधिक जनसंख्या बेल इस्लामी देशों में से एक है, इसका अधिकतर हिस्सा नील नदी के किनारे वाले हिस्से मे रहता है, जिसके दोनों और रेगिस्तान पड़ते हैं। इसका समुद्र तल सपाट है। अरब की पहाड़ियां मुख्य रूप से पर्वतश्री हैं। मिस्र में नदी के पश्चिमी ओर काहिरा के उत्तर में करीब 50 मील दूर फायूम के क्षेत्र में ही में सिर्फ कृषि योग्य भूमि पायी जाती है। मिस्त्र का अधिकांश भाग जलविहीन है।

यहां के शासक को फारो नाम से जाना जाता था। इस पदवी का प्रयोग ईसाई और इस्लाम काल के पूर्व काल में होता था। फारो को मिस्र के देवता होरसका पुनर्जन्म माना जाता था। इसे फारोह भई लिखते हैं। होरस द्यौ(आकाश) का देवता था और इसे सूर्य भी माना जाता था। मिश्र की कार्यशक्ति का करीब 12 प्रतिशत भाग पर्यटन और लाल सागर रिवेरा में कार्यरत हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही कछ interesting facts about egypt in hindi के बारे में-

मिस्र के बारे में कुछ रोचक तथ्य – interesting facts about egypt in hindi

1-मिस्र के सबसे बड़े शहर पर राजधानी काहिरा है।

2- मिस्त्र दुनिया का तीसवां सबसे बड़ा देश हैं।

3-मिस्र की स्थापना करीब 3150 ई0पू0 में हुई थी।

  1. मिस्र सबसे ज्यादा आबादी वाला मुस्लिम देश होने के साथ-साथ नार्थ अफ्रीका का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भी है. 2017 के अनुसार इसकी आबादी लगभग 9,38,54,000 है और जिसका आधे से ज्यादा भाग शहरों में रहता है.

5- प्राचीन मिश्र में तकरीबन 1400 देवी-देवताओं की पूजा की जाती थी।

6- मिश्र की प्राचीनतम कब्रों मे टॉयलेट्स भी पाये गये हैं।

  1. मिस्र का सबसे मशहूर पिरामिड “ग़िजा पिरामिड” अपने बनने के 3871 साल बाद तक दुनिया की सबसे ऊँची इमारत थी। Great Pyramid की ऊंचाई 450 फुट है।

8- गीजा के ‘Great Pyramid’ को बनाने के लिए करीब 30 लाख मजदूरों ने 23 बर्ष तक काम किया।

9- शादी-विवाह में अंगूठी पहनाने की प्रथा की शुरूआत मिस्र में ही ही थी।

10- मिस्र में छठी सदी तक क्रिस्चियन लोग ही रहा करते थे। लेकिन आज 90 प्रतिशत मुसलमान हैं।

11- दुनिया की पहली Sailing Boat मिस्र में ही बनाई गयी थी।

12-प्राचीनकाल में मिस्र में तकिए के रूप में पत्थर का इस्तेमाल किया जाता था।

13- दुनिया की सबसे पुरानी ड्रेस मिस्र में पाई गई है जो 5,000 साल पुरानी है।

14-  किसी एक दिन में लगभग 529 लोगो को फाँसी को सजा सुनाने का रिकॉर्ड भी मिस्र के पास ही है।

15- इजिप्त में कुल तीन महिला फिरौन थी, जिनमे से सबसे महान हत्शेप्सुत थी (शासनकाल 1498-1483 BC)।

16- प्राचीन इजिप्तियनमहिलाए विग्स पहनती थी, जिसका चिकना पदार्थ पिघलने के बाद, लोहबान की ख़ुशबू देता था।

17-प्राचीन इजिप्त के लोग ही शायद पशुओ को रखने वाले पहले लोग बने होंगे।

इसे भी पढ़ेंबिल गेट्स के द्वारा की गयी 15 भविष्यवाणियां जो सच साबित हुईं

Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here