योगी आदित्यनाथ जीवन परिचय | Yogi Adityanath Biography in Hindi

0
365
Yogi Adityanath Biography in Hindi
Yogi Adityanath Biography in Hindi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय।  (Chief Minister Yogi Adityanath Biography Hindi) उनका पूरा नाम, पारिवारिक पृष्ठभूमि, कास्ट, वाइफ राजनीतिक सफर इत्यादि पर जानकारियां दी जा रही है।

Yogi Adityanath biography in hindi: 19 मार्च 2017 को गोरखपुर से लोकसभा सांसद योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM UP) पद की शपथ ली थी। कट्टर हिंदुत्ववादी छवि  वाले  योगी आदित्यनाथ ने 5 साल तक  सफलतापूर्वक उत्तर प्रदेश  की सरकार चलाई है।

 उत्तर प्रदेश चुनाव up election 2022  होने वाला है। सबकी निगाहें इस चुनाव में लगी हुई है क्योंकि योगी आदित्यनाथ थे भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरे हैं और विपक्ष की सशक्त सपा के सुप्रीमो अखिलेश यादव से सीधी इनकी टक्कर है। चुनावी अखाड़े में किसकी सरकार बनती है, यह तो वक्त बताएगा लेकिन योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक सफर और उनके जीवन (Biography) के बारे में हम यहां चर्चा करने जा रहे है। म

योगी आदित्यनाथ एक नजर में परिचय – Yogi Adityanath Biography in Hindi

पूरा नाम:-           अजय सिंह बिश्त लेकिन योगी आदित्यनाथ के नाम से जाने जाते हैं।

कार्य:-  धार्मिक गुरु हैं।  भारतीय जनता पार्टी  से जुड़े हुए हैं और राजनेता के रूप में जाने जाते हैं।

जन्म/जन्म:– स्थान 5 जून 1972 को हुआ।  जन्मस्थान पंचुर जिला, पुरी गढ़वाल, उत्तराखंड, है।

धर्म:- हिन्दू (नाथ संप्रदाय), जाति ठाकुर हैं।

गृहनगर:- गोरखपुर, उत्तरप्रदेश, भारत है।

प्रारंभिक शिक्षा:– पुरी प्राइमरी स्कूल, उत्तराखंड में हुई है। उच्च शिक्षा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, श्रीनगर, उत्तराखंड से हुई है।

शैक्षणिक योग्यता:– Qualification:- गणित में स्नातक (बीएससी)

आध्यात्मिक गुरु-  महंत अवैद्यनाथ महाराज

योगी आदित्यनाथ जी का प्रारम्भिक जीवन – Birth, Education, Early Life

योगी आदित्यनाथ का जन्म (Birth) 5 जून 1972 को हुआ था। इनका जन्म राजपूत परिवार में हुआ था, जो  उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में रहते हैं। इनके पिता महेंद्र आनंद सिंह बिश्त गोरखनाथ मंदिर के महंत थे। उनके उत्तराधिकारी के रूप में योगी आदित्यनाथ के महंत बने। योगी जी का मूल  नाम अजय सिंह था। आपकी जानकारी के लिए बता दे योगी जी के पिताजी सिंह बिश्त एक फारेस्ट रेंजर थे। सेवानिवृत्ति के बाद गोरखपुर मंदिर के महंत बने।

योगी आदित्यनाथ का परिवार/ फैमिली

पिता का नाम:-     आनंद सिंह बिश्त

माता का नाम:-     सावित्री देवी

भाई का नाम:-      तीन भाई हैं। एक का       नाम महेंद्र सिंह है।

बहन का नाम :-    तीन बहनें हैं। एक का नाम शशि है।

वैवाहिक स्थिति:- अविवाहित

पत्नी (Wife):-     नहीं है। इनके भाई महेंद्र सिंह बिश्त भारतीय सैनिक है।  इनकी एक बड़ी बहन एवं 2 छोटी बहन है।

योगी आदित्यनाथ हिन्दू युवा वाहिनी संगठन (Yogi Adityanath Hindu Yuva Vahini) की स्थापना की।

राजनैतिक सफर  (Yogi Adityanath Political Career)

12 वीं लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से सांसद चुनकर पहली बार  चुने गए।   सबसे कम उम्र में सांसद बनने का रिकॉर्ड योगी आदित्य नाथू जी के नाम है। उन्होंने 26 साल की उम्र में सांसदीय का चुनाव जीतकर संसद बने थे।

सन 1998- 99 में ये कमेटी ऑफ़ फ़ूड, सिविल सप्लाई, डिपार्टमेंट ऑफ़ सुगर एंड एडिबल आयल, मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स आदि में काम किये।

सन 1999 में 13वीं लोकसभा में दोबारा सांसद बने।

2004 के लोकसभा चुनाव में  जीत दर्ज की।

2009 में 15वें लोकसभा चुनाव में गोरखपुर की जनता ने फिर इन्हें चुना और परिवहन पर्यटन एवं संस्कृति कमेटी के मेंबर बने।

2014 के सोलवे लोकसभा चुनाव में गोरखपुर सीट से आज भी बार फिर सांसद बने।

अरविंद केजरीवाल का जीवन परिचय

गैर राजनीतिक पद

हिंदू महासभा के अध्यक्ष और गुरु गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैध आनंद की मिट्टी के बाद इस मंदिर के पीठाधीश्वर भी बनाए गए वर्तमान में पद में  विराजमान है।  आपको बता दें कि या मंदिर नाथ संप्रदाय के पुराने रीति-रिवाजों का पालन करता है।

आदित्यनाथ शाकाहारी और गाय की पूजा करने वाले सन्यासी हैं। सन्यासी वाला भगवा कपड़े पहनते हैं।

आदित्यनाथ कंट्रोवर्सी controversy of Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ पर अपराधिक मामले भी दर्ज हैं।  दंगे भड़काने और हत्या की कोशिश खतरनाक हथियार रखने का आरोप है।  इसके अलावा कई आरोप हैं जैसे धर्मांतरण कराने का आरोप भी लगा है।

 साफ तौर पर सीधे बोलने वाले योगी आदित्यनाथ के कई ऐसे बयान (Statement of Yogi Adityanath) हैं, जिसे कंट्रोवर्सी के तौर पर देखा जाता है। यह विवादास्पद बयान (controversy statement) के कारण योगी आदित्यनाथ की छवि एक कट्टर हिंदू नेता की तौर पर उभर कर सामने आती है। योगी आदित्यनाथ के विवादास्पद बयान (Yogi Adityanath Controversial Statements) कुछ विवादास्पद बयान निम्नलिखित है-

सूर्य नमस्कार ना करने पर बयान

9 जून 2015 को योगी जी ने उन लोगों को नसीहत देते हुए यह बयान दे दिया कि  सूर्य नमस्कार का विरोध करने वाले या सूर्य नमस्कार नहीं करने वाले को भारत में रहने का कोई हक नहीं है। 

समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव का जीवन परिचय

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान पर बयान (Yogi Adityanath Controversial Statements)

खबरों में आ सकता के तर्क वितर्क के दौरान योगी जी ने बॉलीवुड के फिल्म स्टार शाहरुख खान की तुलना आतंकवादी हाफिज सईद से कर दी थी। आपको बता दें कि शाहरुख खान के असहिष्णुता के बयान पर पलटवार करते हुए योगी ने यह बात कही थी।  योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख खान को कहां था कि इस देश में बहुसंख्यक समुदाय का ध्यान रखना चाहि,  देश ने उन्हें (शाहरुख खान को)  फिल्म स्टार बनाया है यदि देश के लोग उनकी फिल्में देखना छोड़ दे तो शाहरुख को गलियों में घूमना पड़ेगा।

वर्तमान में योगी आदित्यनाथ 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में एक बेहतरीन काम किया है। भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में लंबे अरसे के बाद बनी और उसमें योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया। 

माफियाओं पर कार्रवाई और गुंडागर्दी  बंद करने और माफिया पर बुलडोजर कार्रवाई के उनके फैसले अखबारों की सुर्खियों में 5 साल बने रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में राम मंदिर निर्माण का कार्य उनके ही शासनकाल में शुरू हुआ है। वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का भव्य  निर्माण  हुआ।

राजनीतिक दल के संरक्षण प्राप्त माफिया और गुंडों पर उनकी कार्रवाई अखबारों की सुर्खियां बटोरती रही है।

अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

 मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर भी योगी देखे जाते हैं।  मोदी और अमितशाह के बाद सबसे चर्चित चेहरा  उत्तर प्रदेश और केंद्र की राजनीति में योगी आदित्यनाथ इस समय नजर आ रहे हैं।

भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है और उनके क्या अधिकार है।

मुख्यमंत्री काल में  योगी के  बेहतरीन निर्णय

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने घोषणा पत्र के अनुसार तत्काल अवैध कसाई खानों को बंद करने का फरमान जारी कर दिया था।

 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले को रोकने के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम बनाई जिसका नाम  ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ है। मनचलों को सबक सिखाने के लिए लखनऊ समेत 11 जिलों में यह टीम काम कर रही है।

 सरकारी कार्यालय में किसी कर्मचारी को पान तंबाकू खाने को प्रतिबंधित कर दिया।

स्कूल कॉलेज संस्थानों में प्लास्टिक उपयोग पर बैन लगा दिया।

योगी आदित्यनाथ के शासन में  भव्य राम मंदिर  बन रहा है।

योगी आदित्यनाथ से जुड़े प्रश्न उत्तर

योगी आदित्यनाथ का दूसरा नाम क्या है?

-अजय सिंह बाद में महंत योगई आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ कितने पढ़े लिखे है?

-गणित में स्नातक (बीएससी)

योगी आदित्यनाथ के कितने भाई है ?

-तीन भाई हैं जिनमें एक बड़ा भाई और दो छोटे भाई हैं।

योगी आदित्यनाथ की पत्नी का नाम क्या है ?

– शादी नहीं हुई है।

Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here