उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? Who is First Chief Minister of Uttar Pradesh?

0
621
उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे

उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? – नमस्कार दोस्तो आज हम बात करने वाले हैं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के बारे में, क्योंकि बहुत से लोग हैं जिन्हे उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के बारे में जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश को प्रथम मुख्यमंत्री का नाम गोविन्द बल्लभ पंत था। आइये उनके व उत्तर प्रदेश के बारे में कुछ चीजें थोड़ा विस्तार से समझते है।

दोस्तो आपको बता दें कि इन्टरनेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार आजादी से पहले भारत अलग अलग प्रांतो में विभाजित था। उसी में से एक प्रांत जिसका नाम यूनाइटेड प्रोविन्सेस (United Province) था। जब भारत आजाद हुआ तो इसका नाम यूनाइटेड प्रोविन्सेस की जगह उत्तर प्रदेश रख दिया गया था।

26 जनवरी 1950 को भारत के लोकतांत्रिक देश घोषित होने के साथ ही उत्तर प्रदेश का गठन कर दिया गया था। जैसे ही यह राज्य का गठन हुआ तो इसके प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में गोविन्द बल्लभ पंत को यह जिम्मेदारी सौपी गयी थी। इनका कार्यकाल एक मुख्यमंत्री के रूप में 26 जनवरी 1950 से लेकर 20 मई 1952 तक रहा था।

इसे भी पढ़ंनेताजी सुभाष चंद्र बोस का व्यक्तित्व और कृतित्व – जीवन परिचय

इसके उपरांत वर्ष 1952  देश में पहली बार आम चुनाव हुए तब उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव के रिजल्ट आने पर कांग्रेस पार्टी ने जीत हांसिल की, तब प्रार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यंत्री के रूप में गोविन्द बल्लभ पंत को जो कि राज्य की बरेली विधान सभा सीट से चुनाव जीते थे, उन्हे यह जिम्मेदारी सौपी थी। इनका कार्यकाल एक मुख्यमंत्री के रूप में 20 मई 1952 से 20 दिसम्बर 1954 तक रहा। उनका मुख्यमंत्री के रूप में पूरा कार्यकाल 4 साल 335 दिन का रहा।

गोविन्द बल्लभ पंत का जीवन परिचय

थोड़ा इस जानकारी को विस्तार देते हुए गोविंद बल्लभ पंत के बारे में संक्षिप्त में जान लेते है. दोस्तो उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री जी का जन्म 10 सिंतम्बर 1887 को अल्मोड़ा जिले के श्यामली पर्वतीय क्षेत्र स्थित गांव खूंट में एक कम्हाड़े ब्राहम्ण परिवार में हुआ था। उनकी मां का नाम गोविन्दी बाई और पिता का नाम मनोरथ पन्त था। उनके पिता का देहांत बचपन में होने के उपरांत उनका लालन पालन नाना के यहां हुआ इसके बाद वह 1905 में अल्मोड़ा से इलाहाबाद आ गये थे। वह पढ़ने लिखने में बहुत होशियार थे। उन्होंने 1907 में बीए व 1909 में कानून की डिग्री सर्वोच्च अंकों से प्राप्त कर अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। इस पर उन्हे कालेज की तरफ से “लेम्सडेन अवार्ड” से पुरस्कृत किया गया था।

वह दिसम्बर 1921 में गांधी जी के आह्वान पर असहयोग आन्दोलन के जरिये राजनीति में आये। इसके बाद 9 अगस्त 1924 को काकोरी कांड में फसे नवयुवकों की उन्होंन जी जान से पैरवी कर सहयोग किया। इसक प्रकार वे सक्रिय राजनीति व स्वतंत्रता संघर्ष में हमेशा आगे रहे। उन्होंने कई प्रमुख पदों पर कार्य किया।

मृत्यु

जब वह भारत सरकार में कन्द्रीय  गृह मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे तब उनका हृदयघात की बजह से 7 मार्च 1961 को निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें11 शानदार हिंदी किताबें जो आपके जीवन को बदलने की ताकत रखती है- Best Life Changing Books in Hindi

उत्तर प्रदेश के समस्त मुख्यमंत्रियों की सूची

क्र.सं. मुख्यमंत्रियों के नाम कब से कब तक पार्टी
37 योगी आदित्यनाथ 03/19/17 पदासीन बी जे पी
36 अखिलेश यादव 03/15/12 03/11/17 सपा
35 मायावती 05/13/07 03/07/12 बसपा
34 मुलायम सिंह यादव 08/29/03 05/13/07 सपा
34 मायावती 05/03/02 08/29/03 बसपा
  राष्ट्रपति शासन 03/08/02 05/03/02  
32 राजनाथ सिंह 10/28/00 03/08/02 बी जे पी
31 राम प्रकाश गुप्ता 11/12/99 10/28/00 बी जे पी
30 कल्याण सिंह 09/21/97 11/12/99 बी जे पी
29 मायावती 03/21/97 09/21/97 बसपा
  राष्ट्रपति शासन 10/17/96 03/21/97  
  राष्ट्रपति शासन 10/18/95 10/17/96  
28 मायावती 06/03/95 10/18/95 बसपा
27 मुलायम सिंह यादव 12/04/93 06/03/95 सपा
  राष्ट्रपति शासन 12/06/92 12/04/93  
26 कल्याण सिंह 06/24/91 12/06/92 बी जे पी
25 मुलायम सिंह यादव 12/05/89 06/24/91 जद
24 नारायण दत्त तिवारी 06/25/88 12/05/89 कांग्रेस
23 वीर बहादुर सिंह 09/24/85 06/24/88 कांग्रेस
22 नारायण दत्त तिवारी 03/11/85 09/24/85 कांग्रेस
21 नारायण दत्त तिवारी 08/03/84 03/10/85 कांग्रेस
20 श्रीपति मिश्रा 07/19/82 08/02/84 कांग्रेस
19 विश्वनाथ प्रताप सिंह 06/09/80 07/18/82 कांग्रेस
  राष्ट्रपति शासन 02/17/80 06/09/80  
18 बनारसी दास 02/28/79 02/17/80 जेपी
17 राम नरेश यादव 06/23/77 02/27/79 जेपी
  राष्ट्रपति शासन 04/30/77 06/23/77  
16 नारायण दत्त तिवारी 01/21/76 04/30/77 कांग्रेस
  राष्ट्रपति शासन 11/30/75 01/21/76  
15 हेमवती नंदन बहुगुणा 03/05/74 11/29/75 कांग्रेस
14 हेमवती नंदन बहुगुणा 11/08/73 03/04/74 कांग्रेस
  राष्ट्रपति शासन 06/12/73 11/08/73  
13 कमलापति त्रिपाठी 04/04/71 06/12/73 कांग्रेस
12 त्रिभुवन नारायण सिंह 10/18/70 04/03/71 कांग्रेस
  राष्ट्रपति शासन 10/01/70 10/18/70  
11 चरण सिंह 02/18/70 10/01/70 भारतीय क्रांति दल
10 चंद्र भानु गुप्ता 02/26/69 02/17/70 कांग्रेस
  राष्ट्रपति शासन 02/25/68 02/26/69  
9 चरण सिंह 04/03/67 02/25/68 भारतीय क्रांति दल
8 चंद्र भानु गुप्ता 03/14/67 04/02/67 कांग्रेस
7 सुचेता कृपलानी 10/02/63 03/13/67 कांग्रेस
6 चंद्र भानु गुप्ता 03/14/62 10/01/63 कांग्रेस
5 चंद्र भानु गुप्ता 12/07/60 03/14/62 कांग्रेस
4 संपूर्णानंद 04/10/57 12/06/60 कांग्रेस
3 संपूर्णानंद 12/28/54 04/09/57 कांग्रेस
2 गोविंद बल्लभ पंत 05/20/52 12/27/54 कांग्रेस
1 गोविंद बल्लभ पंत 01/26/50 05/20/52 कांग्रेस
Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here