सबसे अच्छा सरिया कौन सा है एवं सरिया कैसे बनता है।

0
851
सबसे अच्छा सरिया कौन सा है

सबसे अच्छा सरिया कौन सा है,  सरिया कैसे बनता है, सबसे मजबूत सरिया की क्वालिटी कौन सी है एंव सरिया खरीदते समय कौन कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए। सरिया बनाने वाली 10 प्रमुख कंपनिया एवं खराब सरिया बनाने वाली कंपनी की शिकायत कहां करें? इन सभी जानकारियों के  लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े-

घर की मजबूती के लिए सबसे अच्छा ढांचा होना जरूरी है। मकान को मजबूती अच्छा सरिया ही देता है। आजकल की आरती पी के बनने वाले मकान में अगर मजबूत क्वालिटी का सरिया नहीं लगाया गया तो मकान बिकाऊ नहीं हो पाता है। कई कंपनियां TMT Saria   का उत्पादन करती है।  Building Material   के तौर पर इस्तेमाल होता है। सरिया का इस्तेमाल RCC Technology से बनाने वाले मकान में किया जाता है। घर की नीव, पीलर बनाने, बीम बनाने के लिए बेस्ट क्वालिटी का सरिया इस्तेमाल करना चाहिए।  लेकिन समस्या यह है कि सबसे अच्छा और उत्तम सरिया किस कंपनी का है। यह समझना जरूरी है। किस ग्रेड का सरिया मकान में लगाना चाहिए। कौन से ब्रांड के सरिया खरीदना चाहिए? इन सबकी जानकारी यहां पर दे रहे हैं-

सबसे अच्छा सरिया कौन सा है

सबसे मजबूत सरिया की क्वालिटी

आपका पहला सवाल यह है कि सबसे अच्छा सरिया कौन सा होता है? तो बता दे कि मकान की मजबूती के लिए अच्छे लोहे वाले और बढ़िया ग्रेड का सरिया इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बता दें कि सरिया मजबूत वे होते हैं जो मुड़ तो जाते नहीं लेकिन टूटते नहीं है। भूकंप के समय यह अच्छे क्वालिटी के सरिए मकान को ढहने से बचा लेते हैं।

TMT  सरिया जिसमें Fe500 या Fe500 D लिखा होता है। यहां पर Fe का मतलब आयरन होता है यानी लोहा।  यह अच्छे किस्म का सरिया होता है। 415 Fe किस्म का सरिया अच्छी क्वालिटी का नहीं होता है।

TMT Bar (सरिया)

न्यू टेक्नोलॉजी पर आधारित टीएमटी सरिया लगभग कई कंपनियां बनाती हैं। टीएमटी का फुल फॉर्म होता है TMT Stands for Thermo Mechanically Treated Steel होता है। जिसमें लोहा पिघलाकर  सरिया बनाने और उसे ठंडा करने की तकनीक इतनी बेहतरीन होती है, इस कारण से बनने वाला हर टीएमटी सरिया मजबूत और लचीला होता है। भूकंपरोधी टीएमटी सरिया जानमाल की रक्षा करता है। अधिक गर्मी  या आग लगने  पर भी मकान के अंदर लगा टीएमटी सरिया  खराब नहीं होता है। नमी के कारण सरिया में जंग भी नहीं लगता है।

बात करते हैं अलग अलग ब्रांड की सरिया के बारे में और जाने  कौन सबसे बेहतर सरिया होता है।

 सरिया कैसे बनता है Sariya Kaise banta hai

अच्छी क्वालिटी के लोहे को पिलाया जाता है। उसकी रिफाइनरी की जाती है । इसके बाद इस पिछले हुए  लोहे को सरिया के सांचे में डाला जाता है और से  ठंडा होने के बाद सरिया  अपने आकार में आ जाता है। टीएमटी सरिया बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाता है जिसमें सरिया को पिलाना और उसको साफ करना शामिल होता है। और इसके बाद लोहे को ठंडा  करने की प्रक्रिया होती है, जिसमें गरम पिघला हुआ लोहा सरिया का आकार ले लेता है। 

अगर खराब क्वालिटी का सरिया होगा तो वह अंदर से कमजोर होगा और आपके बिल्डिंग मटेरियल का भार नहीं सह पाएगा। कुछ समय बाद जंग लग जाएगा और टूट जाएगा।

सरिया खरीदते समय ध्यान देने वाली बात

  •  मकान की मजबूती के लिए आपको ब्रांडेड सरिया टीएमटी खरीदना चाहिए। उस कंपनी की सरिया खरीदना चाहिए, जहां पर प्लांटेशन सबसे बेहतर हो और सरिया की बनाने की प्रक्रिया नई तकनीक पर आधारित हो।
  • घटिया किस्म की सरिया wastage  लोहे से बनाया जाता है। इसके लोहे के कच्चे मटेरियल में कई तरह की अशुद्धियां होती है जो सरिया को कमजोर बना देता है।
  • छोटी लागत से सरिया बनाने वाली कंपनियां इन अशुद्धियों को दूर नहीं कर पाती और खराब क्वालिटी का सरिया बनाती है। इस तरह की दोयम दर्जे की सरिया का मार्केट में कीमत भी कम होती है लेकिन यह आपके मकान के लिए टिकाऊ नहीं होता है। अच्छी ब्रांड वाली कंपनी का सरिया हमेशा लेना चाहिए।

10 सबसे अच्छी सरिया कम्पनियां

 यहां पर हम 10 हम सरिया बनाने वाली टॉप कंपनियों के बारे में  बता रहे, जिनका सरिया सबसे उत्तम होता है।  सरिया खरीदते समय ध्यान रखिए कि TMT के नाम से किसी लोकल कंपनी  के सरिया की क्वालिटी की कोई गारंटी नहीं होती है  इसलिए अच्छे फ्रेंड का सरिया टीएमटी खरीदना चाहिए।

1 कामधेनू टीएमटी सरिया सबसे बेहतर

बिल्डिंग मटेरियल  सरिया बनाने वाली कंपनी कामधेनु सरिया सबसे अच्छी क्वालिटी का माना जाता है और यह सबसे अधिक दिखता है। टीएमटी क्वालिटी का अच्छी गुणवत्ता वाला सरिया बनाने की सबसे अच्छी फार्म कामधेनू टीएमटी के पास है। कई ग्रेड की सरिया की वैरायटी कामधेनु  ब्रांड में मिल जाती है।

Fe- 550 इन तीनों में सबसे मजबूत है। टीएमटी ग्रेड केसरिया बनाने का श्रेय  कामधेनु को जाता है।  Fe – 550 ग्रेड बार के निर्माण पहली बार कामधेनु ने किया है। इसके बाद कई कंपनियों ने  यह इस  ग्रेड का सरिया बनाना शुरू किया है। हम आपको बताना चाहते हैं कि कामधेनु इस ग्रेट के सरिया की मजबूती अच्छी है और टिकाऊ होता है क्योंकि इसके बनाने की तकनीक कामधेनु के पास बेहतर है। कामधेनु बार के ये तीन ग्रेड 8 मिमी से 25 मिमी रेंज, 28 और 32 मिमी रेंज में भी आते हैं। कामधेनु सरिया हर जगह उपलब्ध है और आमतौर पर लोग इस ब्रांड का सरिया अपने घर में लगाना पसंद करते हैं क्योंकि यह वाजिब दाम में और अच्छी क्वालिटी देता है।

2. TATA TISCON का सरिया

भारतीय घरेलू बाजार में TATA TISCON सरिया उत्पादन में सबसे अच्छा जाना पहचाना नाम है। TMT बार यह सप्लाई 26 देशों में भी होती है।  इसका सबसे बड़ा प्लांट जमशेदपुर, झारखंड में है।   टाटा टिस्कन का फुल फॉर्म है Tata Iron and Steel Company ( TISCO).इस कंपनी की स्थापन अगस्त 1907 को दोराबजी टाटा के हाथों से हुआ

बिल्डिंग मटेरियल विसरिया उत्पादन की नई पीढ़ी को अच्छी तकनीक के साथ TATA TISCON रिब्ड TMT न्यू जनरेशन का सरिया है। इसे सुपर ब्रांड कहा जाता है। हर साइज का सरिया यहां पर मिलेगा जो जंग प्रतिरोधी और भूकंप रोधी है। इसके कई उत्पाद अच्छे ग्रेड के हैं, जो निम्नलिखित है-

प्रोडक्ट

  • Tata Tiscon 500D
  • Tata Tiscon SD
  • Tata Tiscon Footing
  • Tata Tiscon Superlinks

3. JSW Neosteel TMT Bars टीएमटी प्रीमियम  सरिया

दोस्तों, JSW Steel  भारत का माना जाना ब्रांड है। जहां प्रीमियम मैन्युफैक्चरर कंपनी है। JSW Steel Ltd.  के साथ जुड़ जाए यह सरिया उत्पादन में  बेहतर तकनीक  उपलब्ध कराती है। JSW का full form: Jindal South West होता है।

JSW Steel के  की खासियत की बात करे दोस्तों  तो इसके  TMT छड़ की गुणवत्ता का कारण  अच्छे क्वालिटी का लोहा इस्तेमाल करते हैं जिसकी शुद्धता की जांच  हाई  टेक्नॉलॉजी के साथ होता है।  इस सरिया की सीमेंट के साथ  मोंटी सबसे बेहतर होता है।

विदेशों में इस तरह की उच्च क्वालिटी वाला सरिया ब्रिटेन अमेरिका जैसे देशों में बनता है और उसी मानक को यह  भारत में पूरा करती है। इसलिए यह मानक के अनुसार सरिया बहुत ही उत्तम क्वालिटी का होता है।  JSW Neosteel 500 D, JSW Neosteel 550 D, JSW Neosteel 600 D और JSW Neosteel CSR

4.  VIZAG TMT Bars

टॉप टेन सरिया बनाने वाली कंपनी में VIZAG Steel टीएमटी का नाम भी आता है।  इसका प्लांट विशाखापट्टनम में है। एसी प्लांट की खासियत है कि यह भारत का पहला  shore आधारित इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट है।

VIZAG स्टील भारत रेपुटेड स्टील ब्रांड है।  VIZAG TMT छड़ रिब्ड होते हैं। इस ब्रांड केसरिया मजबूत पकड़ वाले और स्थिर होते हैं। कंपनी का ध्यान रहता है कि अच्छी तकनीक द्वारा इसकी अशुद्ध ताको कम से कम करें जिससे कि स्तरीय अच्छा बन सके।

इस कारण से VIZAG TMT  मजबूत सरिया का निर्माण करता है।  इसके कुछ टीएमटी सरिया है जो बहुत ही उत्तम क्वालिटी के जंग रोधी और भूकंप रोधी हैं, ब्रांड का नाम है -VIZAG TMT 500 व VIZAG TMT 500D

5. SRMB TMT Bars अंतर्राष्ट्रीय मानक पर बनाता है सरिया

SRMB TMT की खासियत है कि या अमेरिका और जर्मनी तकनीक से सरिया बनाता है।  ग्रेट ब्रिटेन के BS 444 ग्रेड 460 और USA के ASTM A615 ग्रेड 60 जैसे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पर सजा का निर्माण करता है।

SRMB TMT छड़ की विशेषता के बारे में बात करें तो के भूकंप-प्रतिरोधक और जंग-प्रतिरोधक होते हैं।  अच्छे प्रकार का लोहा इस्तेमाल करने के कारण इस केसरिया की बेंडबिलिटी  सर्वोत्तम होती है, झटका लगने की क्षमता को सरिया ढेर सकता है। पश्चिम बंगाल की अग्रणी कंपनियों में से एक है यह। इस कंपनी के कुछ उत्पाद खरीदने योग है जिसके बारे में जानकारी निम्नलिखित है-

उत्पाद:

  • SRMB 500+ SR TMT BAR
  • SRMB AZAR
  • SRMB CRS TMT BAR

6. Jindal Panther TMT सरिया बन रहा है लोकप्रिय ब्रांड

 सबसे अच्छी सरिया ब्रांड में पैंथर टीएमटी  छड़ों उत्पादन करने वाली जिंदल पैंथर टीएमटी अभी गिना जाने लगा है। यह ब्रांड सबसे लोकप्रिय हो रहा है। इस कंपनी की  टीएमटी सरिया उच्च गुणवत्ता वाली होती है।  कारण यह है कि इस कंपनी के टीएमटी छड़  की कीमत दूसरों के मुकाबले कम होती है। जंग रोधी और भूकंप रोधी  सरिया का उत्पादन  करती है।  कारण यह है कि जिंदल स्टील की रोलिंग प्रोसेस दुनिया की सबसे बेहतरीन मानी जाती है।

इस कारण से हाई क्वालिटी की टीएमटी सरिया की प्रोडक्शन में मददगार साबित होती है। प्लांट की अच्छी तकनीक  का परिणाम यह है कि  जिंदल टीएमटी बार में समान और समानांतर रिब पैटर्न  वाला सैया बना था जिसकी सीमेंट के साथ अच्छी पकड़ बनती है।

जिंदल स्टील केवल ग्रेड Fe 550D TMT रिबार  बनाता है। और इसका या उत्पाद पारंपरिक सिस्टूल की तुलना में 32% अधिक ताकतवर होता है।  इसके उत्पाद की बात करें तो केवल यही  उत्पाद है जो  सबसे बेहतर है। 

7. Shyam TMT Bars

गुड क्वालिटी वाली कई साइज में सरिया बनाने वाली कंपनी Shyam TMT Bars पर भी लोगों का विश्वास बना है।इस केसरिया की खासियत यह है कि एक समान पार्लर पैटर्न होते हैं जो अच्छी क्वालिटी और मोबिलिटी सरिया को प्रदान करते हैं।

सरिया को मनचाहे आकार में मोड़ने की मोबाइल की के कारण यह एक बढ़िया उत्पाद है। श्याम Fe 500D टीएमटी भूकंप-प्रतिरोधी और और जान क्रोधी होता है। इसका प्रयोग आमतौर पर घर के निर्माण के साथ फ्लाईओवर बांध आदि बनाने में किया जाता है। Shyam Fe500D TMT Bar और Shyam Fe550D TMT Bar सबसे बेहतरीन उत्पाद है।

9. ESSAR TMT Bars  कई प्रकार का सरिया

ESSAR  टीएमटी छड़ की खासियत है कि टीएमटी सरिया की हर  तरह की लंबाई और ग्रेड का सरिया यहां उपलब्ध होता है। इस ब्रांड की खासियत यह है कि ESSAR टीएमटी बार Fe 500 और उच्च ग्रेड के लिए IS: 1786 बीआईएस-अप्रूव्ड हैं।

न्यूमेरिक कंट्रोल (CNC) रिब कटिंग मशीनों का इस्तेमाल करके सरिया को बेहतर बनाया जाता है इसका फायदा यह होता है कि क्रंचीज की पेस्ट को अच्छे तरीके से बांड करता है। कार्बन की मात्रा कम होने के कारण  वेल्डेबिलिटी सरिया की बढ़ जाती है और हाई टेंपरेचर को झेलने की क्षमता इसके उत्पाद में होती है।

कुछ प्रमुख उत्पाद आपके लिए उपयोगी हो सकता है,  यह निम्नलिखित है -Mild Steel Essar TMT Fe 500, Mild Steel Essar TMT Fe 500D, Iron Essar TMT Bars और Triple Power Iron TMT Steel Bars।

10. VISA Steel TMT Bars

इसके अलावा VISA Steel TMT निर्माण के लिए सबसे अच्छा ब्रांड है क्योंकि हर तरीके की साइज का प्रोडक्ट यहां पर प्राप्त होता है। अच्छी खासी उत्पादन क्षमता  होने के कारण इसकी तकनीक भी बहुत बेहतर है।

सबसे खास बात यह है कि VISA स्टील लिमिटेड कम लागत मैं प्रोडक्शन करता है जिस कारण से इसके उत्पाद भी सस्ते और बेहतर होते हैं। VISA स्टील स्टेनलेस स्टील और विशेष इस्पात निर्माण में उपयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार उच्च कार्बन फेरो क्रोम तकनीक का इस्तेमाल करता है इस कारण से इस के बार (bars) बहुत ही उत्तम क्वालिटी के होते हैं। VISA TMT Bar Fe-500 Grade

VISA TMT Bar और Fe-550 Grade।

दोस्तों ऊपर बताए गए इन 10 कंपनियों के सरिया बहुत ही बेहतर क्वालिटी का होता आप अपनी क्षमता और उपयोगिता के आधार पर इनमें से किसी भी कंपनी की सरिया को जांच पड़ताल के बाद खरीद सकते हैं।

सबसे अच्छा सरिया खरीदने के समय इन बातों का खास ध्यान रखें

जिस डीलर के पास सासरिया खरीदने जाए तो जिस बैठ नंबर का सरिया है उसकी मजबूती की क्वालिटी टेस्ट का सर्टिफिकेट  देखना ना भूले।  एक बात याद रखें कि लोकल कंपनी कम लागत में अधिक मुनाफा पाने  के चक्कर में लोहे के कबाड़ से सरिया बनाते हैं। और उनके पास सरिया बनाने की सबसे बड़ी आधुनिक तकनीक भी नहीं होती है।

सरिया बनाते समय लोहे को पिघलाना और उसका  सफाई करना  छोटी मोटी कंपनियों की बस की बात नहीं होती है। लोहे को जितना संशोधित करके उसके बड़े बड़े प्लेट से सरिया बनाया जाता है, वह सरिया बेहतर होता है और यह क्षमता और टेक्निक के बड़ी कंपनियों के पास होती है।

इसलिए बेस्ट क्वालिटी के सरिया उत्पादन करने वाली 10 बेहतरीन कंपनी के बारे में हमने ऊपर बताया है। आप इनके सरिया खरीदकर अपने मकानों को मजबूती दे सकते हैं। याद रखिए कि तकनीक और सबसे बड़ी बात की लोहे को साफ करने की टेक्नोलॉजी लोकल कंपनियों के पास नहीं होती है इसलिए उनका उत्पाद घटिया किस्म का होता है, ऐसे लोकल ब्रांड लेने से बचें।

सरिया ब्रांड से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQ’s

जंग रोधक सरिया कौन सा है?

जब फास्फोरस और सल्फर की मात्रा लोहे के बढ़ा दी जाती है तो जो सरिया प्राप्त होता है वह घटिया स्तर का सरिया होता है। इन सरया में जंग लगने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन जंग रोधक सरिया वह होता है जो पानी से और सीलन से सरिया खराब नहीं होता है।  अच्छी क्वालिटी के लोहे से बना हुआ और फास्फोरस सल्फर की मात्रा का कम इस्तेमाल करने पर जंग रोधक सरिया तैयार होता है।

सरिया कितने प्रकार के होते हैं?

सरिया कई प्रकार के होते हैं। टीएमटी सरिया नई टेक्नोलॉजी है। मोटाई के हिसाब से सरिया कई प्रकार के होते हैं इनमें से सामान्य तौर पर 9 mm, 1 mm, 12 mm, 20 mm, कसरिया अधिक उपयोग में लाया जाता है। इसके अलावा कई और साइज में कंपनियां विशेष तौर पर सरिया बनाती है। सरिया को देसी भाषा में इसके  मोटाई के  आकार की वजह से 1 सूत, 2 सूत, 4 सूत भी कहा जाता है।

उच्च क्वालिटी वाले सरिया की पहचान कैसे करें?

दोस्तों सरिया खरीदने से पहले उसका बैच नंबर जरूर देख ले।  अपने डीलर से उस सरिया की टेस्ट मजबूती का सर्टिफिकेट मांगना ना भूलें। अक्षर छोटी और मध्यम आकार की कंपनियां लागत कम करने के लिए लोहे की कबाड़ से सरिया बनाती है जिस कारण से सरिया की लागत कम आती और मुनाफा अधिक होता है परंतु सरिया अंदर से क्रैक्ड हो जाता है।

सरिया की लंबाई कितनी होती है?

अलग-अलग ब्रांड में सरिया की लंबाई अलग अलग होती है। स्टैंडर्ड लंबाई 12 मीटर सरिया की होती है।

 खराब सरिया बनाने वाली कंपनी की शिकायत कहां करें?

दोस्तों सरिया का टेस्ट करने से पता चलता है कि इसमें फास्फोरस सल्फर की मात्रा बढ़ाई गई है। इस तरह केसरिया ग्राहक को कम कीमत में बेचकर अधिक मुनाफा कमा लिया जाता है क्योंकि फास्फोरस और सल्फर की मात्रा अधिक बहाने से सरिया की उत्पादन लागत में कमी आती है। 

कई कंपनियां ऐसी हैं जो  टीएमटी बार नाम से  लोहे के कबाड़ को पिघलाकर सरिया बनाती है जिसमें कार्बन की मात्रा अधिक होती है और सरिया मजबूत और लोचदार नहीं होता है।  थोड़ा सा जांच परख करने के बाद आपको पता चल जाता है कि इसी पर आर्टिकल सरिया सही नहीं है तो इसकी शिकायत आप   फर्स्ट कंस्ट्रक्शन काउंसिल उनकी शिकायत इस्पात मंत्रालय कर सकते हैं।

Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here