नवदुर्गा( नवरात्रि): माँ दुर्गा के सभी नौ रूपों का अलग अलग महत्व

0
431
Navratri Background With Quotes Quotes
Navratri Background With Quotes Quotes

Maa Durga Ke 9 Naam/Roop in hindi: नवरात्री हिन्दुओं का एक बहुत ही प्रमुख और सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाला त्यौहार है। भारत देश में ये बहुत जगह बड़े
धूम धाम से मनाया जाता है और हर अलग अलग जगह पर इसकी अलग अलग मान्यता है। वैसे तो नवरात्री का त्यौहार वर्ष में 4 बार आता है लेकिन इनमे से प्रमुख नवरात्री का त्यौहार नवंबर के महीने में आता है।

नवरात्री का त्यौहार 9 दिनों तक चलता है और हर दिन एक देवी को समर्पित होता है। हिन्दू धर्म के अनुसार ये त्यौहार दुर्गा माँ को समर्पित है और इन्ही दुर्गा माँ के 9 रूप को ही इस त्यौहार को पूजा जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार कहा जाता है की इसी दिन दुर्गा माता ने महिसासुर नाम के रक्षास का वध करके धर्म की रक्षा की थी।

माँ दुर्गा के सभी नौ रूपों का अलग अलग महत्व

1. माँ शैलपुत्री: नवरात्री के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है। कहा जाता है की पर्वतराज हिमालय के घर एक पुत्री का जन्म हुआ और यही पुत्री शैलपुत्री के नाम से जानी जाती हैं। ये भी कहा जाता है माँ शैलपुत्री पूर्वजन्म में राजा दक्ष की पुत्री और भगवन शिव की पत्नी सती ही थी। माँ शैलपुत्री की पूजा आरोग्य रहने के लिए की जाती है। सबसे महत्वपूर्ण बात, कि जो लोग पुरे 9 दिन व्रत नहीं रख पाते वो नवरात्री के पहले दिन का ही व्रत रख कर नवरात्री का आशीर्वाद पा सकते हैं।

2. माँ ब्रह्मचारिणी: माँ ब्रह्मचारिणी दुर्गा माता का दूसरा स्वरुप हैं और नवरात्री के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की ही पूजा की जाती है। माँ ब्रह्मचारिणी ने भगवन शिव को पाने के लिए बहुत वर्षो तक कठिन तप किया था इसलिए इनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा।

3. माँ चंद्रघंटा: माँ चंद्रघंटा दुर्गा माँ का तीसरा स्वरुप हैं इसलिए इनकी पूजा नवरात्री के तीसरे दिन की जाती है। माँ चंद्रघंटा के मस्तक पर अर्धचंद्र है इसलिए इनका नाम माँ चंद्रघंटा पड़ा। माँ चंद्रघंटा की आराधना करने से मन की शांति प्ताप्त होती है और इस लोक के साथ परलोक में भी माँ की पूजा का फल मिलता है।

4. माँ कुष्मांडा: माँ दुर्गा के चौथे रुप का नाम माँ कुष्मांडा है। हिन्दू ग्रंथो में कहा जाता है की माँ कुष्मांडा ने ही ब्रह्माण्ड की रचना की ही इसलिए इन्हे माँ कुष्मांडा के नाम से जाना जाता है। सृष्टि की रचना करने के कारण माँ कुष्मांडा को माँ आदिशक्ति के नाम से भी जाना जाता है।

5. माँ स्कंदमाता: माँ स्कंदमाता की पूजा नवरात्री के पांचवे दिन की जाती है। भगवन शिव के पुत्र कार्तिकेय का दूसरा नाम स्कन्द भी है और माँ स्कंदमाता कार्तिकेय की ही माँ हैं इसलिए इन्हे माँ स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। माँ स्कंदमाता सूर्यमण्डल की अधिस्ठात्री देवी हैं इसलिए इनके चारो और सूर्य का प्रकाशमंडल रहता है।

6. माँ कात्यायनी: माँ कात्यायनी देवी माँ का छठा रुप हैं इसलिए नवरात्री के छठे दिन माँ कात्यायनी की आराधना की जाती है। ऐसा कहा जाता है की माँ कात्यायनी की पूजा करने से धर्म अर्थ काम और मोक्ष इन चारो की प्राप्ति होती है।

7. माँ कालरात्रि: नवरात्री के सातवे दिन माँ कालरात्रि की पूजा की जाती है। माँ कालरात्रि का वाहन गधा है और इनके तीन नेत्र हैं। माँ कालरात्रि के गले में जो माला है उसमे सारे असुरो का विनाश करने की शक्ति बताया गया है।

8. माँ महागौरी: नवरात्री के आठवे दिन माँ महागौरी की पूजा का विधान है। माँ महागौरी का रंग एकदम सफ़ेद और इनके वस्त्र भी एकदम सफ़ेद बताये जाते हैं इसलिए इनका नाम माँ महागौरी है। माँ महागौरी का वाहन बैल है। कहा जाता है की भगवन शिव को पाने के लिए माँ महागौरी ने हज़ारों वर्ष तक कहतीं तप किया था और इसी तप के कारन इनका रंग कला हो गया था तब भगवन शिव ने इन्हे गंगा के पानी से स्नान करवाया था और इनका रंग एकदम दूध की तरफ सफ़ेद हो गया था।

9. माँ सिद्धिदात्री: नवरात्री के नोवे और आखिरी दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा होती है। माँ सिद्धिदात्री सिद्धियों की दाता हैं और सिद्धि प्राप्ति के लिए ही माँ सिद्धिदात्री की अर्चना की जाती है। हमारे हिन्दू ग्रंथो में अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व ,और वशित्व नाम की आठ सिद्धियां बताई गयी हैं और माँ सिद्धिदात्री की पूजा से इन्ही सिद्धियों की प्राप्ति होती है।

नवरात्री के लिए व्हाट्सप्प स्टेटस वीडियो

हम भारतीय लोग त्यौहार को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं और खुशियों को आपस में शेयर करते हैं। खुशियां शेयर करने से और बढाती हैं और इसलिए हम आपके लिए खुशियां शेयर करने का बहुत नायब तरीक लाये हैं। Navratri special whatsapp status video एक बहुत ही अनूठा और नया तरीका है अपनों को इस नवरात्री विश करने का। हमारी वेबसाइट पर आपको हर तरह के नवरात्री स्पेशल व्हाट्सप्प स्टेटस वीडियो मिल जायेंगे।

ये सारे व्हाट्सप्प स्टेटस वीडियो माँ देवी को समर्पित हैं और इजी तो डाउनलोड हैं। तो इस नवरात्री अपने परिवार और दोस्तों को सिर्फ हैप्पी नवरात्री विश ही न भेजे बल्कि हमारी वेबसाइट से स्टेटस वीडियो डाउनलोड करे और अपनी विश भक्ति सांग वीडियो के साथ भेजे। आप ये नवरात्री स्पेशल व्हाट्सप्प स्टेटस वीडियो या तो सीधे अपने व्हाट्सप्प कांटेक्ट को भेज सकते हैं या फिर अपने व्हाट्सप्प स्टेटस पर लगा कर एक ही बार में अपने सरे कॉन्टेक्ट्स को विश कर सकते हैं। नवरात्री स्पेशल व्हाट्सप्प स्टेटस कोट्स

Navratri Wishes and Shubh Navratri Status in Hindi

 

Happy Navratri Images

Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye

Happy Navratri Images

Happy Navratri Images

Navratri Background With Quotes Quotes
Navratri Background With Quotes Quotes

Navratri Wishes in Hindi

Happy Navratri Wishes
Happy Navratri Wishes

Navratri Wishes in Hindi

Navratri Wishes in Hindi
Navratri Wishes in Hindi
Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here