19 मार्च का इतिहास | आज का इतिहास

0
862

Historical Event of 19 March in Hindi – दोस्तो प्रत्येक दिन देश व दुनिया में कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती रहती हैं, जो इतिहास बन जाती हैं यदि उन घटनाओं को पलटकर देखा जाये तो वह घटनाएं हमारे लिए बिशेष बन जाती हैं। तो आइये आज हम आपको19 मार्च की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं व इतिहास के बारे जानकारी देने जा रहा हूं।

19 मार्च की विश्वस्तरीय ऐतिहासिक घटनाएं- Historical world Event of 19 March in Hindi

  • सन 1831 में अमेरिका में, अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सिटी बैंक में पहली बैंक डकैती हुयी जिसमें 245,000 डॉलर को लुटा गया।
  • सन 1866 में मोनार्क लीवरपुल में घुसपैठियों से भरा जहाज डूबने से लगभग 750 लोगों की मौत हुई।
  • 1877 में आस्ट्रेलिया ने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।
  • 1895 में लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया।
  • 1920 में अमेरिकी सीनेट ने लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया।
  • 1927 में जर्मनी में नाजी और कम्युनिस्टों के बीच खूनी संघर्ष हुआ।
  • 1944 में आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
  • 1953 में पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ।
  • 1965 में इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
  • 1972 में भारत और बांग्लादेश के बीच मित्रता समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • 1977 में फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
  • 1982 में ब्रिटेन तथा बेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित।
  • 1990 में कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
  • 1994 में जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
  • बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का सन 1996 में पुन: एकीकरण।
  • 1998 में श्री अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
  • 1999 में यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।
  • 2001 में ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
  • 2004 में अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
  • 2005 में पाकिस्तान ने “शाहीन-II” प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
  • 2008 में डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
  • 2008 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।
  • महाराष्ट्र में हुए बस दुर्घटना में सन 2013 में लगभग 30 लोग मरे।

19 मार्च को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति – March 19 famous birthdays

  • 1884 में मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मख्यमंत्री नारायण भास्कर खरे का जन्म।
  • 1911 में जैन साहित्य के विशेषज्ञ तथा अनुसन्धानपूर्ण लेखक अगरचन्द नाहटा का जन्म।
  • 1939 में हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार जगदीप का जन्म।
  • 1954 में भारतीय शिक्षाविद इंदु शाहानी का जन्म।
  • 1984 में भारतीय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का जन्म।

प्रसिद्ध व्यक्ति जिनका निधन 19 मार्च को हुआ –  Famouse People Died on 19 March

  • स्वामी दयानंद सरस्वती के शिष्य एवं आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक पण्डित गुरूदत्त विद्यार्थी का सन 1890 में निधन।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एम. ए. अय्यंगार निधन सन 1978 में हुआ।
  • महान राजनेता जेबी कृपलानी का अहमदाबाद में निधन सन 1982 में हुआ।
  • मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता ई़ एम़ एस़ नम्बूदरीपाद का सन 1998 में निधन।
  • भारतीय फ़िल्म अभिनेता नवीन निश्चल का निधन सन 2011 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भाषा चिंतक और शिक्षाविद सूरजभान सिंह का निधन सन 2015 में हुआ।
Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here