हिंदी दिवस पर स्पीच 2020 ( Hindi Diwas Speech) in Hindi – निबंध, भाषण

0
513
हिंदी दिवस पर स्पीच

हिंदी दिवस भाषण 2020:- भारत मे हर साल उत्सव, दिवस, त्यौहार बनाए जाते हैं। साल कोई ना कोई दिवस टीचर्स डे, गांधी जयंती, अंबेडकर जयंती आदि बहुत से से दिवस मनाए जाते हैं। भारत में हमारी भारतीय संस्कृति और भारतीय भाषा हिंदी को लेकर भी दिवस मनाया जाता है। भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

हिंदी दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि भारत में हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा घोषित किया है। 14 सितंबर 1949 को भारत में हिंदी भाषा को गणराज्य की आधिकारिक भाषा में घोषित कर दिया। 26 जनवरी 1950 में देश के अंदर हिंदी भाषा इस्तेमाल करने के विचार की मंजूरी दी गई। हर साल हिन्दी भाषा को महत्व देने के लिए इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन स्कूलों कॉलेजों में हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया जाता है।

हिंदी दिवस – Hindi Diwas In Hindi

हिंदी दिवस पर स्पीच

हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को आता है। हिंदी भाषा को देश के अंदर गणराज्य की आधिकारिक भाषा घोषित करने के कारण हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा भारत की मातृभाषा है। भारत के अंदर बहुत सी भाषाएं बोली जाती है, परंतु हिंदी भाषा सभी राज्यों में बोली जाने वाली सामान्य भाषा है।

हिंदी भाषा को 1950 के अंदर अनुच्छेद 343 के तहत आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया। भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली हिंदी भाषा है।

इसे भी पढ़ेंहिंदी दिवस पर नारे व स्लोगन(Hindi Diwas Slogan) हिंदी में

हिंदी भाषा का महत्व

हिंदी दिवस उस दिन को याद करने के लिए मनाया जाता है जिस दिन हिंदी भाषा को देश की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। हिंदी की भाषा के महत्व पर जोर देते हुए और पीढ़ी को इसके बारे में बताने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। देश में बहुत से लोग अंग्रेजी भाषा से प्रभावित हैं परंतु देश के युवाओं को हिंदी भाषा याद दिलाने का यह एकमात्र तरीका है।

हिंदी दिवस हर साल देश के लोगों को एकजुटता बनाए रखने के लिए बनाया जाता है। यह हमारे देश की संस्कृति और मूल्य को बरकरार रखने के लिए मनाया जाता है। आज भारत के अंदर बहुत सी किताबें हिंदी भाषा के अंदर लिखी गई है। हिंदी भाषा के कारण आज हमारे देश के उन शहीदों के बारे में भावनाओं को अच्छी प्रकार से बता पाते हैं।

हिंदी दिवस उत्सव – Hindi Divash Bhashan

हिंदी दिवस के दिन स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों में हिंदी दिवस राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदी दिवस के दिन देश के राष्ट्रपति हिंदी भाषा उत्कृष्ट हासिल करने वालों को पुरस्कार भी देते है। हिंदी दिवस के दिन स्कूलों में वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, कविता, कहानियां आदि आयोजित किए जाते हैं।

हिंदी दिवस उत्सव के दिन स्कूलों और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस दिन हिंदी भाषा का महत्व देते हुए भाषण दिये जाते हैं। हिंदी भाषा दिवस को सम्मान देते हुए नई पीढ़ी को हिंदी भाषा का महत्व बताते हुए, इस दिन को स्कूल और कॉलेजों में सम्मान के साथ मनाया जाता है।

सबसे अधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा

भारत के अंदर सबसे ज्यादा और सामान्य रूप से इस्तेमाल में की जाने वाली भाषा हिंदी भाषा है। आज देश के अंदर भले ही युवा पीढ़ी अंग्रेजी भाषा की ओर झुकाव कर रही है, परंतु स्कूलों और कॉलेजों में आज भी हिंदी भाषा पर जोर देते हुए हिंदी भाषा को बनाए रखा है। 2001 के अंदर जनगणना के अनुसार 422 लाख अधिक लोगों ने हिंदी भाषा को महत्व दिया है।

भारत के अंदर दूसरी भाषा का इस्तेमाल आबादी 10% से ज्यादा उपयोग नहीं किया जाता। भारत के अंदर मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, उत्तर प्रदेश आदि बहुत से राज्य के अंदर हिंदी भाषा बोली जाती है। बिहार भारत का पहला राज्य था जहां पर सबसे पहले आधिकारिक भाषा हिंदी को अपनाया गया।

हिंदी भाषा के बारे में दिलचस्प बातें

हिंदी भाषा एक राष्ट्रभाषा के रूप में बोली जाती है। इसके बाद से दिलचस्प बातें भी है- जो कि निम्लिखित है –

  • हिंदी का नाम फारसी शब्द से लिया गया है। हिंदी शब्द हिंदू से लिया गया है। इसका मतलब सिंधु नदी की भूमि है।
  • हिंदी भाषा ने इंडो यूरोपीयन परिवार के इंडो आर्यन भाषाओं के सदस्यों में से एक मानी गई है।
  • हिंदी के शब्द को संस्कृत से लिए गए है।
  • दुनिया में बहुत से शब्द ऐसे हैं, जो अंग्रेजी शब्द से मिलते हैं, परंतु वह सभी शब्द हिंदी भाषा से मेल खाता है। जैसे जंगल लूट बंगला योग अवतार गुरु कर्म आदि।
  • यह 7 भाषाओं में से एक है, जो वेब ऐड्रेस बनाने के लिए काम में आती है।
  • हिंदी भाषा भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जैसे दूसरे देशों में बोली जाती है।

निष्कर्ष

तो आज के इस लेख में हमने आपको हिंदी दिवस , हिंदी दिवस भाषण के बारे में विस्तार से बताया है जो कि आप सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण था।

आशा करती हूँ कि आपको इस लेख में हिंदी दिवस के बारे में दी गयी जानकारी महत्वपूर्ण रही होगी।

Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here