गूगल को किसने बनाया और गूगल का आविष्कार किसने किया?

0
590
Google क्या है और किसने बनाया है

गूगल को किसने बनाया, गूगल का आविष्कार किसने किया । Google Ko Kisne Banaya:-

आज इंटरनेट की दुनिया में कुछ भी जानना हो तो गूगल करो कहा जाता है यानी कि गूगल में सर्च करो और जान जाओ। सभी तरह की जानकारी आपको गूगल सर्च इंजन के माध्यम से मिल जाएगा कि गूगल को किसने बनाया है। तो जानिए कि गूगल का आविष्कार किसने किया है। लेकिन उससे पहले आपको बता दे  कि गूगल क्या है? What is the Google?

गूगल एक सर्च इंजन है। Google is the search engine जिसके द्वारा आप इन्टरनेट पर कोई भी  इंफॉर्मेशन हासिल कर सकते हैं।  तो आपको समझ में आ गया है कि इंटरनेट की दुनिया का सबसे बड़ा आविष्कार सर्च इंजन के तौर पर हुआ था यानी इंटरनेट से सामग्री खोज कर गूगल आप तक पहुंचाता है। आज के दौर में गूगल एक इंटरनेशनल कंपनी है और यहां सबसे काबिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करते हैं।

गूगल को किसने बनाया? Google Ko Kisne Banaya

गूगल का आविष्कार किसने किया यह जानना दिलचस्प होगा। गूगल का आविष्कार दो लोगों ने मिलकर किया था, जिनका नाम  Sergey Brin और Larry Page था। वर्तमान में गूगल का यह रूप कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर और फाउंडर्स ने इसे बनाया। इन्होंने एक प्रोजेक्ट के दौरान गूगल को बनाया।

खैर आपको बता दें कि गूगल  मल्टीनेशनल कंपनी की शुरुआत केलिफोर्निया की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के  इन्हीं 2 छात्र लैरी पेज और सर्गी ब्रीन लम्बे समय से गूगल के ऊपर काम कर रहे थे। इन्होंने 4 सितंबर 1998 को  कैलिफोर्निया में Google को प्राइवेट कंपनी के रूप में  रजिस्ट्रेशन कराया और स्थापित किया।  यानी कि 4 सितंबर 1998 को गूगल का आविष्कार हुआ।  आज सर्गी ब्रिन और लेरी पेज गूगल के सबसे बड़े शेयर होल्डर है।

गूगल की सही स्पेलिंग क्या है?

गूगल की स्पेलिंग गलत है लेकिन सबसे बड़ा ब्रांड कैसे बना, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि गूगल का सही नाम या कहे सही स्पेलिंग Googol था परंतु स्पेलिंग की गलती की वजह से गूगल की  गलत स्पेलिंग हो गई – Google और आज यह सर्च इंजन यह एक बड़ा ब्रांड बन गया।

प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होने वाले गूगल के तीसरे संस्थापक Scott Hassan  भी थे। इन्होंने गूगल का कोड टाइप किया था। गूगल एक कंपनी के रूप में स्थापित होता कि उससे पहले ही इन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया था इसलिए इन्हें तीसरे संस्थापक के रूप में नहीं गिना जाता है।

गूगल का सबसे बड़ा कंपटीटर  yahoo सर्च इंजन था। yahoo सर्च इंजन को गूगल ने पीछे छोड़ कर खुद को सबसे बड़ा ब्रांड बना लिया।

गूगल के पापुलर सॉफ्टवेयर

दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड गूगल का है। कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम क्रोम ओएस गूगल का ही उत्पाद है। इसके अलावा  YouTube, Google Assistant, Google Keep, Google Docs, Gmail, गूगल ब्लॉक्स्पॉट l और Google Suit जैसे popular product  गूगल के ही हैं।

Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here