आंखों के बारे में यह बातें आप नही जानते होंगे….

0
788
Eye facts in Hindi

Eye facts in Hindi – इंसानी शरीर में आँखों का एक अहम रोल है यदि यह न हों तो इंसान बिल्कुल अधूरा है। आज हम आपको आँखों से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे है जिन्हे जानने के बाद आप आश्चर्यचकित रह जायेंगे। तो आइये जानते है..

Interesting and Amazing Facts about Eyes in Hindi, आंखों के बारे में यह बातें आप नही जानते होंगे

1-इंसान का लगभग 65% दिमाग आंखों को ही संभालने में लगा रहता है।

2- इंसान केवल 3 रंग-लाल, नीला और हरा रंग ही देख सकता है, लेकिन इन्ही तीनों रंगों की मदद से 1 करोड़ रंग पहचान लेते हैं।

3- यदि इंसान की की आँखे कैमरा होती तो उनकी क्षमता 576 मेगा पिक्सल की होती। इसी वजह से एक जगह फोकस करने में केवल 2 मिलीसेंकड का समय लगता है।

4-इंसान की आंखों में पावरफुल मेडिकल पावर होने के कारण वह धूल, मिट्टी को छानने की क्षमता रखती हैं यदि Eyes के शीशे पर थोड़ा बहुत स्क्रेच आदि आ जाता है तो आँखें उसे 48 घंटे के अन्दर ठीक कर लेती हैं।

5-इंसान की आँखों को कंट्रोल करने वाली मसल्स पूरे शरीर की सभी मसल्स से ज्यादा एक्टिव होती हैं।

6-इंसान की एक आँख में 12 लाख फाइबर(तंतू) होते हैं।

7-दुनिया में इंसान और कुत्ता दो ऐसी प्रजातियां है जो किसी की आँखे देखकर उसका मूड जान लेते हैं।

8- जन्म लेते किसी नवजात शिशु की आँखों की पुतलियां जितनी बड़ी होती है वह जिंदगी भर उतनी ही बड़ी रहती है।

9-इंसान की आँखें केवल दो कोशिकाओं(Rod Cells and Cone Cells) के कारण देख सकती है। इंसान की आँखों में 13 करोड Rod और 70 लाख Con Cells होती हैं। Rod Cells की मदद से ही इंसान अंधेरे में देख पाता है।

10-हम आप अपने पूरे दिन के समय का 10 फीसदी हिस्सा पलक झपकने में बिता देते है जो कि पूरे दिन के आदे घंटे के बराबर है।

11-इंसान करीब एक मिनट में औसतन 12 वार पलक झपकता है। इस हिसाब से प्रत्येक इंसान दिन में करीब 10 हजार बार और एक वर्ष में 3.5 करोड़ बार पलक झपकते हैं।

12-इंसानों और शार्क मछियों के कॉर्नियां की बनावट और गुण लगभग एक जैसे होते हैं। यही कारण है कि शार्कों के कॉर्नियां को इंसान के कार्निया के साथ सर्जरी करके बदला जा सकता है।

13-पूरी आंख में केवल कॉर्निया ही ऐसा टिशू है जिसमें खून नहीं होता। इस कारण से कॉर्निया को ऑक्सीज़न की जरूरत भी नहीं पड़ती।

14-जब हम किसी हैरान कर देने वाली चीज़ को देखते हैं तो हमारी आंखे 45 प्रतिशत ज्यादा बड़ी हो जाती हैं।

15-इंसान की आंखें ज्यादातर भूरी होती हैं।

Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here