ये है हिन्दू धर्म के 33 कोटि देवी-देवता

0
1136
lord-vishwakarma-wallpaper3

33 Koti devi Devta – ऐसा माना जात है कि हिंदू धर्म के अनुसार 33 करोड़ देवी-देवता हैं। जिनको सभी हिन्दु धर्म में अपनी श्रद्धानुसार पूजते भी हैं। आइये जानते हैं कि हक़ीकत में हिन्दु देवी देवताओं की संख्या 33 करोड़ है या इसके पीछे कोई और कहानी है। प्राचीन काल से असंख्य देवी-देवताओं को पूजने की परंपराएं चलन में है। इस संबंध में सामान्यत: सभी की जिज्ञासा रहती है कि क्या वाकई में हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता हैं। दरअसल, सच्चाई ये है कि संस्कृत में ‘कोटि’ शब्द के दो अर्थ होते हैं, एक अर्थ है ‘प्रकार’ और दूसरा अर्थ है ‘करोड़’। देवी-देवताओं के संदर्भ में भी कोटि शब्द का पहला अर्थ ‘प्रकार’ से है।

हमारे धर्म में 33 कोटि देवता की गणना 33 करोड़ देवी-देवताओं के रूप में की जाती रही है। इन 33 कोटियों में आठ वसु, ग्यारह रुद्र, बारह आदित्य, इंद्र और प्रजापति शामिल हैं। इन्हीं देवताओं को 33 करोड़ देवी-देवताओं के रूप में माना गया है। हिन्दु धर्म में इस प्रकार कुल 33 करोड़ देवता नहीं हैं, बल्कि 33 प्रकार के प्रमुख देवता बताए गए हैं।

12 आदित्य के नाम इस प्रकार हैं
धाता, मित, अर्यमा, शक्र, वरुण, अंश, भग, विवस्वान, पूषा, सविता, त्वष्टा, विष्णु

8 वसु के नाम इस प्रकार हैं
धर, ध्रुव, सोम, अह, अनिल, अनल, प्रत्युष, प्रभाष

ग्यारह रुद्र के नाम इस प्रकार हैं
हर, बहुरूप, त्र्यम्बक, अपराजिता, वृषाकपि, शम्भू, कपर्दी, रेवत, म्रग्व्यध, शर्व, कपाली

2 अश्विनी कुमार
नासत्य, द्स्त्र

इस प्रकार 12 आदित्य, 11 रुद्र और 8 वसु के साथ ही 2 अश्विनी कुमार को मिलाकर । इन सभी देवताओं की संख्या का योग 33 है और इन्हीं 33 प्रकार के देवताओं को 33 करोड़ देवी-देवता माना जाता है।

Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here