महिला दिवस पर सर्वश्रेष्ठ सुविचारों का संग्रह

0
5591
international-women's-day-quotes

International Women’s Day Quotes in Hindi- किसी भी देश की प्रगति के लिए जरूरी है उस देश की आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक क्षेत्रो में महिलाओ की भूमिका, बिना महिलाओ के योगदान के कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता. अत: इसके लिए जरुरत है लिंग असमानता (Gender inequality)  खत्म करने की. ऐसे कई देश है जहाँ आर्थिक और राजनतिक क्षेत्रो में महिलाओ की संख्या पुरुषो के मुकाबले बहुत कम है, कई जगहों पर महिलाये पुरुषो की तुलना में शिक्षा में बहुत पिछड़ी हुई है.

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन इन असमानताओ को दूर करने के लिए, समाज को ध्यान दिलाने के लिए पुरे विश्व से महिलाये एक साथ एकत्रित होती है. कई देशो में महिलाये एकत्रित होकर मार्च, रैलीया निकालती है. कला कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते है, भाषण और सेमिनार आयोजित किये जाते है.  उन महिलाओ को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने सभी असमानताओ से लड़ा और उपलब्धियाँ हासिल की. तो आइये इस मौके पर आज हम कुछ प्रसिद्ध लोगों के सुविचार लेकर आये हैं .

International Women’s Day Quotes in Hindi – अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुविचार

Quote 1नारी के जीवन का संतोष ही स्वर्ण-श्री का प्रतीक है। – डॉ. रामकुमार वर्मा

Quote 2महिलाएं समाज की वास्तविक वास्तुकार होती हैं। – चेर

international-women's-day-quotes

Quote 3कोई भी मुल्क यश के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता जब तक उसकी महिलाएं कंधे से कन्धा मिला कर ना चलें . – मोहम्मद अली जिन्ना

Quote 4जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवता भी प्रसन्न रहते हैं। – मनु

Quote 5अबला जीवन हाय! तुम्हारी यही कहानी। ऑचल में है दूध और आँखों में पानी। – मैथिलीशरण गुप्त

Quote 6नारी शांति की प्रतिमा है, उसे उच्च पद से नीचे गिराना केवल जंगलीपन है। – रफोडियस

Quote 7आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं; आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं; आप एक औरत को शिक्षित करते हैं, आप एक पीढ़ी को शिक्षित करते हैं। -ब्रिघैम यंग

Quote 8मेरा विचार है कि अच्छी औरतों का प्रभाव सभ्यता को मापने के लिए पर्याप्त है। – राल्फ वाल्डो एमर्सन

national women's day

Quote 9नारी के बिना पुरुष की बाल्यावस्था असहाय है, युवावस्था सुख रहित है और वृद्धावस्था सांत्वना देनेवाले सच्चे और वफादार साथी से रहित है। – जौन

Quote 10मैं किसी समुदाय की प्रगति महिलाओं ने जो प्रगति हांसिल की है उससे मापता हूँ। – बी. आर. अम्बेडकर

Quote 11नारी की चरम सार्थकता मातृत्व में है। – श्रसचंद्र

Quote 12नारी वह मधुर सरिता है, जिसमें प्रवहमान होकर मनुष्य अपनी और दु:खों से त्राण पाता है। – शरण

Quote 13. प्रेम किस प्रकार किया जाता है, इसे केवल नारी ही जानती हैं। – मोपांसा

Quote14हर चीज से बढ़कर, अपने जीवन की नायिका बनिए शिकार नहीं। – नोरा एफ्रान

women's day images and quotes

Quote 15नारी केवल मांसपिंड की संज्ञा नहीं है। आदिम काल से आज तक विकास-पथ पर पुरुष का साथ देकर, उसकी यात्रा को सरल बनाकर, उसके अभिशापों को स्वयं झेलकर, और अपने वरदानों से जीवन में अक्षय शक्ति भरकर, मानवी ने जिस व्यक्तित्व, चेतना और हृदय का विकास किया है उसी का पर्याय नारी है। – महादेवी वर्मा

Quote 16. नारी की आँखों में कानून से भी अधिक शक्ति होती है और किसी भी तर्क से अधिक उसके अश्रु प्रभावशाली होते हैं। – सैविली

Quote 17. नारी बड़े से बड़ा दु:ख भी होठों पर मुस्कराहट लेकर सह लेती है। – जयशकर प्रसाद

Quote 18नारी यौवनकाल में गृह-देवी, मध्यकाल में सच्चा साथी और वृद्धावस्था मैं परिचारिका का काम देती है। – बेकन

Quote 19मैं देखता हूँ जब मर्द औरत से प्यार करता है . वो अपनी ज़िन्दगी का बहुत छोटा हिस्सा देता है . पर जब औरत प्यार करती है वो सबकुछ दे देती है। – आस्कर वाइल्ड

womens-day-quotes

Quote 20जो नारी अपने पति तथा पुत्रों को सदैव सानंद रखती है, उसके समक्ष संसार की महारानी का वैभव भी तुच्छ है। – गोल्डस्मिथं

Quote 21विश्व में कोई वस्तु इतनी मनोहर नहीं, जितनी कि सुशील और सुंदर नारी। – हण्ट

Quote 22औरतें टी बैग्स की तरह होती हैं। हम अपनी असली ताकत तब तक नहीं पहचानती जब तक कि हम गरम पानी में ना हों। – एलेनोर रूजवेल्ट

Quote 23नारी नर की सहचरी, उसके धर्म की रक्षक, उसकी गृहलक्ष्मी तथा उसे देवत्व तक पहुँचानेवाली साधिका है। – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन्

Quote 24नारी सब कुछ कर सकती है, लेकिन अपनी इच्छा के विरुद्ध प्रेम नहीं कर सकती। – सुदर्शन

इसे भी पढ़ें-  महिला दिवस पर बधाई संदेश मय फोटो के

उम्मीद है कि आपके साथ महिला दिवस क्वेट्स ऊपर शेयर किये गये हैं पसंद आये होंगे। आप इन महिला दिवस क्वेट्स को अपने मित्रों व रिश्तेदारों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं।

Disclaimer: Please be aware that the content provided here is for general informational purposes. All information on the Site is provided in good faith, however we make no representation or warranty of any kind, express or implied, regarding the accuracy, adequacy, validity, reliability, availability or completeness of any information on the Site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here